Sweet Potato Tikki: इस तरह सावन में झटपट बनाएं शकरकंदी टिक्की, व्रत में भी महसूस नहीं होगी कमजोरी

AI generated image
Sweet Potato Tikki: सावन व्रत में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी शकरकंदी टिक्की. यह एक ऐसा डिश है जो व्रत के लिए परफेक्ट है साथ ही एनर्जी से भरपूर और झटपट तैयार होने वाली फलाहारी रेसिपी भी है.
Sweet Potato Tikki: सावन के पवित्र महीने में जहां लोग व्रत रखते हैं, वहीं स्वाद और सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है. ऐसे में शकरकंदी टिक्की एक बेहतरीन व्रत स्पेशल रेसिपी है, जो झटपट बनती है, हेल्दी है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. इसे शाम को फलाहार के रूप में या व्रत की थाली में भी शामिल किया जा सकता है. ऐसे में बिना देरी किये चलिए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि.
शकरकंदी टिक्की के लिए जरूरी चीजें
- 2 से 3 उबली हुई शकरकंदी
- 2 टेबल स्पून सिंघाड़े का आटा या कुट्टू का आटा
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- आधा टीस्पून जीरा पाउडर
- हरा धनिया बारीक कटा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- घी या मूंगफली का तेल सेंकने के लिए
ये भी पढ़ें: Potato Onion Roll Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं मसालेदार और कुरकुरे आलू-प्याज रोल, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक
शकरकंदी टिक्की बनाने की विधि
- उबली हुई शकरकंदी को अच्छे से मैश करें.
- इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और जीरा पाउडर मिलाएं.
- अब सिंघाड़े का आटा मिलाकर स्मूद टिक्की का मिश्रण तैयार करें.
- टिक्की का आकार दें और तवे पर धीमी आंच पर घी लगाकर दोनों ओर से कुरकुरी होने तक सेंक लें.
- नारियल की चटनी या दही के साथ गर्मागर्म परोसें.
क्यों खाएं सावन में शकरकंदी टिक्की?
अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर आपको सावन में शकरकंद टिक्की क्यों खानी चाहिए तो बता दें यह एनर्जी से भरपूर होती है जो उपवास में कमजोरी नहीं आने देती. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है लेकिन इसमें कैलरीज काफी कम होती है. इसके अलावा अगर आप आलू का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो शकरकंद एक ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें: Instant Pizza Recipe: बिना ओवन इस तरह बनाएं बच्चों का फेवरेट पिज्जा, जानें आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




