ePaper

Sawan 2022: श्रावण मास का पहला सोमवार व्रत आज, उपवास में क्या खाएं और क्या नहीं, यहां है डाइट टिप्स

Updated at : 18 Jul 2022 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2022: श्रावण मास का पहला सोमवार व्रत आज, उपवास में क्या खाएं और क्या नहीं, यहां है डाइट टिप्स

Sawan 2022: सावन का पहला सोमवार कल यानी 18 जुलाई को है. इस दिन से ही सावन सोमवार व्रत की शुरुआत हो रही है. यदि आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रावण मास का सोमवार व्रत रखने जा रहे तो जान लें क्या खाएं और क्या खाने से परहेज करें.

विज्ञापन

Sawan 2022: श्रावण मास (shravan Maas) का पहला सोमवार 18 जुलाई को है. इस दिन से सोमवारी व्रत (Somvari Vrat) आरंभ हो रहा है. बता दें कि इस बार पूरे सावन मास (Sawan maas 2022) में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं. सावन सोमवार का व्रत हिंदू पुरुष और महिलाएं दोनों ही करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से भगवान शिव (Lord Shiv) प्रसन्न होते हैं अपने भक्त की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. महिलाएं जहां सावन सोमवार का व्रत अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं वहीं लड़कियां यह व्रत योग्य वर की कामना के साथ करती हैं. इस व्रत के दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहें और किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. ऐसे में सावन सोमवार का व्रत रखने जा रहे तो जान लें क्या खाएं और क्या नहीं.

Sawan 2022: सावन सोमवार तिथि लिस्ट (Sawan Somvar Date List)

सावन मास आरंभ- 14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार
सावन प्रथम सोमवारी – 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन दूसरी सोमवारी- 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन तीसरी सोमवारी- 01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन चौथी सोमवारी- 08 अगस्त 2022, सोमवार
सावन मास का अंतिम दिन – 12 अगस्त 2022, शुक्रवार

सावन सोमवार का व्रत कर रहे तो ये खाएं

  • सावन सोमवार का व्रत रख रहे तो फल और जूस भरपूर मात्रा में ले. मौसमी फलों आम, नाशपाती, खीरा जैसी मौसमी फल खाएं.

  • 8 से 10 गिलास पानी पीएं.

  • पानी की कमी से बचने के लिए नारियल पानी, जूस लें.

  • सावन के व्रत में साबूदाना, मखाना, दूध, दही, पनीर का सेवन दिनभर के लिए बहुत सारी एनर्जी देता है.

  • साबूदाने की खीर, खिचड़ी खाने से पेट भरा रहता है और एनर्जी भी पूरी मिलती है.

  • सावन व्रत में गुड़ का सेवन करना भी फायदेमंद होता है.

  • सावन व्रत में कट्टू के आटे की पूरी और आलू की सब्जी भी खा सकते हैं.

सावन सोमवार का व्रत रख रहे तो ये न खाएं

  • सावन मास या सावन व्रत कर रहे तो जान लें कि इस समय हरी पत्तेदार सब्जियां, ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस, मछली, बैंगन का सेवन गलती से भी न करें.

  • शराब जैसे नशीले पदार्थ कभी भी मानव शरीर के लिए अच्छे नहीं होते, यह लीवर और किडनी जैसे अंगों की कार्यप्रणाली को खराब कर देता है. कई भक्त पवित्र महीने का सम्मान करने के लिए शराब और मांस दोनों से परहेज करते हैं. साथ ही, आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करते समय शराब का सेवन समस्याग्रस्त हो सकता है.

  • यदि आप सात्विक भोजन करना चाहते हैं तो अन्य सब्जियों के अलावा, प्याज और लहसुन से बचना चाहिए. इन दो सब्जियों को गर्म या तामसिक माना जाता है और इसलिए खाने में इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Also Read: Sawan 2022: श्रावण सोमवार का व्रत करने जा रहे तो, नोट कर लें पूजा विधि, सामग्री लिस्ट
ये लोग सावन सोमवार व्रत करने से बचें

  • सर्जरी हुई हो या किसी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे हों तो व्रत न करें.

  • शुगर पेशेंट को व्रत करने से परहेज करना चाहिए.

  • एनिमिया की परेशानी हो तो व्रत करने से परहेज करें.

  • फेफड़ा, लिवर, हार्ट, किडनी संबंधित बीमारी होने पर व्रत न करें.

  • गर्भवती महिलाओं को भूखे रहने वाला व्रत नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola