Sarkari Naukari पाने की इच्छा रखते हैं तो एक बार जरूर करें ये उपाय, सूर्य देव की कृपा से मिलेगी कामयाबी

Sarkari Naukari Pane Ke Upay: सच्चे मन से की गई साधना से प्रसन्न होकर भानु देव अपने भक्तों को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको ये उपाय करने चाहिए...
Sarkari Naukari Pane Ke Upay: नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट उसमें सफलता पाने के लिए आपको जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन कई बार अथक प्रयास करने के बाद भी किस्मत आपका साथ नहीं देती. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव की साधना का अक्षय फल मिलता है. सच्चे मन से की गई साधना से प्रसन्न होकर भानु देव अपने भक्तों को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको ये उपाय करने चाहिए…
यदि आपको धन, वैभव और यश की चाहत है तो रविवार के दिन प्रत्यक्ष देवता सूर्य की साधना करना न भूलें. इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा-आराधना और व्रत करने से तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं और सरकारी नौकरी, कारोबार में सफलता मिलने लगती है.
हर मंगलवार को बजरंगबली के मंदिर में जाकर उन्हें सिंदूर अर्पित करें. साथ ही गुलाब का फूल भी बजरंगबली को चढ़ाने से वे जल्द ही प्रसन्न होंगे. हनुमान जी की हवा में उड़ती हुई तस्वीर की पूजा करें. पूजा के अलावा साथ ही नियमित रूप से हनुमान चालीस का पाठ भी करें आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी. हनुमान यंत्र की स्थापना करना भी आपके लिए शुभ रहेगा.
मान्यता है कि सूर्य की साधना में मंत्रों का जाप से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं. सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और सरकारी नौकरी पाने के लिए सूर्य देव के मंत्र बेहद कारगर होते हैं. ये मंत्र आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार पैदा करते हैं. ये रहे सूर्य मंत्र –
एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते.
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर..
ॐ घृणि सूर्याय नमः..
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पतेए अनुकंपयेमां भक्त्याए गृहाणार्घय दिवाकररू..
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ..
यदि कुंडली में किसी प्रकार का दोष है तो भी आपकी नौकरी में अड़चन आ सकती है. इसके लिए आप हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करें. इसके लिए शनिदेव की पूजा के साथ 108 बार “ॐ शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का जाप करें.
इंटरव्यू देने से पहले घर से दही और चीनी खाकर ही निकलें इससे सब कुछ शुभ होगा. इंटरव्यू पर जाने से पहले ‘ॐ नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी’ मंत्र का 108 बार जाप करने से हर रूप से आपको सफलता मिलेगी.
इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं. Prabhat Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




