Sabudana Recipe: खिचड़ी और खीर नहीं, अब बनाएं साबूदाना से ये टेस्टी और हेल्दी पुलाव

Published by : Priya Gupta Updated At : 16 Jun 2025 12:46 PM

विज्ञापन

sabudana pulao (ai image)

Sabudana Recipe: साबूदाना से बनी खिचड़ी और खीर तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी इसका पुलाव टेस्ट किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में साबूदाना के पुलाव बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Sabudana Recipe: आज तक आपने साबूदाना से बनी खिचड़ी या खीर जरूर खाई होगी. लेकिन क्या आपने साबूदाना का पुलाव खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि साबूदाना का पुलाव कैसे बनाया जाता है. ये पुलाव खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है. इसके अलावा, ये खाने में हल्का और आसानी से पच भी जाता है. आप इसे व्रत में बिना प्याज और लहसुन के बनाकर भी खा सकते हैं या फिर कभी हल्का खाना खाने का मन हो, तब भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं साबूदाना पुलाव बनाने की विधि के बारे में. 

साबूदाना पुलाव बनाने की सामग्री 

  • साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ)
  • आलू – 1 (उबला हुआ)
  • काजू – 5-6 (हल्का भुना हुआ)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • मूंगफली के दाने – आधा कप (भुने हुए)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • राई (सरसों के दाने) – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • तेल – 2 बड़ा चम्मच

यह भी पढ़ें: Atta Noodles Recipe: अब मैदा नहीं! बनाएं घर पर टेस्टी और हेल्दी आटा नूडल्स

साबूदाना पुलाव बनाने की विधि 

  • सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर 5-6 घंटे के लिए थोड़े से पानी में भिगो दें, फिर इसे छान कर अलग रख दें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर उसमें राई और जीरा डालें. 
  • अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. 
  • फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. 
  • अब इसमें उबले हुए आलू और भुनी मूंगफली डालकर 2 मिनट तक भूनें. 
  • इसके बाद इसमें भीगा हुआ साबूदाना और नमक डालें, फिर अच्छी तरह से मिलाएं और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं. 
  • अंत में गैस बंद कर दें, फिर साबूदाना पुलाव को नींबू का रस और हरे धनिए से सजाकर गरमा गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola