Sabudana Fruit Custard Recipe: गर्मियों में बनाएं ठंडा-ठंडा साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड, जानें विधि 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

sabudana fruit custard (ai image)

Sabudana Fruit Custard Recipe: आज हम आपको साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाने के बारे में बताने जा रहें है, जिसे आप अपने घर में गर्मियों में आसानी से बना सकते हैं.

विज्ञापन

Sabudana Fruit Custard Recipe: साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड एक हल्का और सेहतमंद डिश है, जिसे आप खास मौकों पर या रोजाना भी बना सकते हैं. गर्मी में इसे खाने से शरीर को ताजगी मिलने के साथ ठंडा-ठंडा महसूस होता है. साबूदाने का इस्तेमाल आमतौर पर व्रत के दौरान किया जाता है. लेकिन कई बार इसे आम दिनों में भी खाया जाता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में साबूदाना और ताजे फलों से कस्टर्ड बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में. 

साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री (Ingredients for Sabudana Fruit Custard)

  • साबूदाना – 1 कप
  • दूध – 3 कप
  • चीनी – स्वादानुसार
  • कस्टर्ड पाउडर – आधा चम्मच 
  • फल – 1 कप (सेब, केला, पपीता, अंगूर, अनार आदि)
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच 
  • पानी – 1 कप (साबूदाना उबालने के लिए)

यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क

साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि (Method to make Sabudana Fruit Custard)

  • सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर एक बर्तन में 1 कप पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद, एक पैन में पानी गरम करें और उसमें साबूदाना डालकर उबालें. अब इसे छानकर अलग रख लें. 
  • अब एक छोटे बर्तन में 3 कप दूध लें, फिर उसमें कस्टर्ड पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें. फिर इसे धीमी आंच पर गरम करें और लगातार चलाते रहें. जब दूध गाढ़ा होने लगे, तो उसमें स्वादानुसार चीनी डालें. 
  • अब साबूदाना को तैयार हुए कस्टर्ड में डालें और अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दें. 
  • अब आप तैयार कस्टर्ड में सेब, केला, पपीता, अंगूर, अनार, या संतरा डालकर इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें.
  • अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें और परिवार या दोस्तों के साथ खाकर आनंद लें.

यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola