ePaper

Right Way Of Using Hair Mask: जानें हेयर मास्क अप्लाई करने का सही तरीका, डैमेज बालों को बनाएं स्मूद और हेल्दी

Updated at : 29 Sep 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
Right Way Of Using Hair Mask

Right Way Of Using Hair Mask, (AI Image)

Right Way Of Using Hair Mask: अक्सर लोग अपने बालों को सुंदर और शाइनी बनाने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों को इसे यूज करने का सही तरीका नहीं मालूम. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे हेयर मास्क लगाने का सही तरीका.

विज्ञापन

Right Way Of Using Hair Mask: सुंदर, मजबूत और चमकते बाल पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है. आज लोग कई तरह के शैम्पू,कंडीशनर और सीरम का इस्तेमाल करते हैं ताकि बालों की चमक और खुबसूरती बरकरार रहे. हेयर मास्क भी इनमें से एक है जो बालों को गहराई से पोषण और मजबूती देता है. इसी के साथ डैमेज बालों को रिपेयर कर फ्रिजीनेस और ड्राईनेस कम करने में मदद करता है. लेकिन हम में से अधिकतर लोग हेयर मास्क का इस्तेमाल करते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिस वजह से इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता. ऐसे में आज हम बताएंगे हेयर मास्क लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और इसे लगाने का सही तरीका.

हेयर मास्क के फायदे

  • यह बालों को गहराई से पोषण देते है जो बालों को स्मूद और शाइनी बनाने में मदद करता है.
  • हिट स्टाइलिंग,केमिकल ट्रीटमेंट और पॉल्यूशन से डैमेज हुए बालों को रिपेयर करता है.
  • इसके नियमित इस्तेमाल बेजान और रूखे बालों में भी जान डालकर वापिस से चमकदार बना देता है.
  • सही हेयर मास्क लगाने से बाल मजबूत होते हैं और हेयरफॉल और दो मूंहे बालों की समस्या कम होती है.
  • हेयर मास्क से बालों की फ्रिजीनेस और ड्राईनेस कम होती है.

यह भी पढ़ें: DIY Hair Masks For Shiny Hair: सुदंर और शाइनी बालों के लिए आज ही आजमाएं ये हेयर मास्क और पाएं बेहतरीन रिजल्ट

हेयर मास्क का इस्तेमाल कैसे करें?

  • सबसे पहले बालों में ऑयलिंग करें और अगले दिन शैम्पू करके अच्छे से साफ करें. 
  • ऐसा करने पर बाल अच्छे से साफ होंगे और फिर भिगे बालों को टॉवेल से पोंछकर बालों से एक्सट्रा पानी निकाल लें.
  • अब गीले बालों पर मास्क लगाएंगें. इसके लिए सबसे पहले बालों के वॉल्यूम के हिसाब से 3 से 4 सेक्शन में इन्हें बांट लें. 
  • अब एक एक कर पूरे बालों की लंबाई यानी हेयर लेंथ पर मास्क को ब्रश की मदद से अप्लाई करें. ध्यान रखें की हर जगह बराबर तरीके से मास्क का मटेरियल लगे.
  • जब सारे बालों में मास्क लग जाए तो हल्के हाथों से थोड़ी देर तक मसाज करें.
  • अब अगर आपने मार्केट वाला मास्क लगाया है तो पैकेट पर लिखे डायरेक्शन पढ़कर उतने ही समय के लिए लगाकर रखें.
  • अगर घर पर हेयर मास्क बनाया है तो 15-20 मिनट तक इसे रखें और नॉर्मल पानी से वॉश कर लें. ध्यान दें की बाल के सभी हिस्सों से हेयर मास्क सही से क्लीन हो जाए. 
  • अब अगर आप चाहे तो कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: DIY Hair Spa at Home: 3 जादुई हैक्स से पाएं पार्लर जैसे मुलायम और रेशमी बाल

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: पाएं दादी-नानी जैसे ही घने, लंबे और खूबसूरत बाल! ये 4 घरेलू नुस्खे देंगे आपके बालों को नई जान

यह भी पढ़ें: Scalp Massager for Hair Growth: स्कैल्प मसाजर से पाएं मजबूत और घने बाल इस तरह करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: आधी से ज्यादा लड़कियां करती हैं गीले बालों को बांधने की गलती! जान लें इससे होने वाले नुकसान और बचने का तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sakshi Badal

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola