ePaper

PHOTOS : इस नवरात्रि पान के पत्तों के साथ करें ये उपाय, आपकी परेशानी हो जाएगी चुटकियों में गायब

Updated at : 12 Oct 2023 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS : इस नवरात्रि पान के पत्तों के साथ करें ये उपाय, आपकी परेशानी हो जाएगी चुटकियों में गायब

Betel.

Navratri Ke Upay : अगर आपको भी कई असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस नवरात्रि में पान के पत्ते के टोटके कर इससे छुटकारा पा सकते है और साथ ही मां दुर्गा को भी प्रसन्न कर सकते है. इसके साथ ही असफलता में आरहे बाधावों से भी छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

इस बार का नवरात्रि बेहद ही खास होने वाला है. क्योंकि माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही है. जो सुख समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में भक्तजन नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को खुश करने के लिए ना जाने कितने तौर-तरीके अपनाते रहते हैं. लेकिन फिर भी वे असफल रहते हैं. तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे पान के पत्तों के कुछ ऐसे टोटके जिसका प्रयोग कर आप भी मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं. और अपने जिंदगी में सुख समृद्धि और वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं.

undefined

पान के पत्ता पर मां दुर्गा का मंत्र ओम हीम क्लीम चामुंडायै विच्चे नमः लिख कर माता को अर्पित कर दें. यह प्रक्रिया लगातार पांच दिनों तक कारें. फिर नवमी को इसे उठाकर लाल कपड़ों में बांध कर अपने तिजोरी में रख ले. ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी.

undefined

अगर आप भी अपने बिजनेस में सफलता पाना चाहते हैं, तो नवरात्र में नौ दिनों तक लगातार पान के पत्‍ते के दोनों ओर सरसों का तेल लगाकर मां दुर्गा को चढ़ाएं और रात को इस पत्‍ते को अपने सिरहाने लगाकर सो जाएं

undefined

अगर आपको हर क्षेत्र में सफलता पाना है तो पान के पत्ता में सरसों का तेल लगाकर मां दुर्गा को सायं के समय इसे अर्पित कर दे और नवरात्रि के आखिरी दिन इसे मां दुर्गा के मंदर में रख दें. ऐसा करने से आप हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं.

undefined

अगर आपके भी घर में कलेश बना रहता हैं तो पान के पत्ता में केशर मिलाकर नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा को अर्पित करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो पूरे वातावरण में सकारत्मक ऊर्जा का संचार होने लगेगा और आपके घर से कलेश भी दूर हो जाएगा.

undefined

पान के पत्तों पर गुलाब के पंखुड़ियां रख कर मां दुर्गा को पूरे नवरात्रि में इसे अर्पित करें और नवरात्रि के अंतिम दिन इसे नदी या तलाब में बाह्य दें. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है.

Also Read: Mahalaya Amavasya 2023 : क्यों मनाते हैं पितृविसर्जन अमावस्या, जानें इस साल की तिथि, समय, अनुष्ठान और महत्व
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola