Relationship Tips: शादीशुदा मर्द दूसरी महिलाओं के प्रति क्यों होते हैं आकर्षित, ये है वजह

Updated at : 03 Jan 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
Relationship tips

Relationship tips

Relationship Tips: कभी-कभी यह देखने को मिलता है कि भरोसा, सम्मान और समर्पण के बजाय किसी तीसरे शख्स की एंट्री से रिश्ता खत्म हो जाता है. ऐसे में लोगों की आम धारणा बन चुकी है कि शादी के बाद पुरुष रिश्ते में ज्यादा चीट करते हैं.

विज्ञापन

Relationship Tips: धरती पर जन्म लेने और मरने के बीच इंसान के कई रिश्ते बनते हैं. लेकिन एक पति-पत्नी का रिश्ता है, जिसमें इंसान साथ जीने-मरने की कसमें खाता है. पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसा, सम्मान और समर्पण की भावना होना बेहद जरूरी होता है. अगर इनमें तीनो में से किसी एक में थोड़ी सी भी कमी आए तो रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं. सात जन्मों में साथ रहने वाला यह रिश्ता थोड़े ही दिन में ताश के पत्तों की तरह बिखर जाता है. इसके अलावा, कभी-कभी यह देखने को मिलता है कि भरोसा, सम्मान और समर्पण के बजाय किसी तीसरे शख्स की एंट्री से रिश्ता खत्म हो जाता है. ऐसे में लोगों की आम धारणा बन चुकी है कि शादी के बाद पुरुष रिश्ते में ज्यादा चीट करते हैं. हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं, रिश्ते में पति-पत्नी दोनों से कोई भी कभी भी चीट कर सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ वजहों के बारे में जिनके कारण पति या पत्नी दोनों से कोई रिश्ते में क्यों चीट करते हैं.

यह भी पढ़ें- Relationship Tips: शादी से पहले पार्टनर से भूलकर भी न करें ये बातें, वरना खतरे में पड़ जाएगा रिश्ता

यह भी पढ़ें- Relationship Tips: आपका पार्टनर शक करता है या नहीं, इन 4 आदतों से करें पहचान

भावनात्मक लगाव न होना या संतुष्टि न होना

रिश्ते में भावनात्मक लगाव होना बहुत ही जरूरी होता है. जब पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को नहीं समझते हैं और मानसिक लगाव नहीं हो पाता है तो रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाता है. अक्सर यह देखा जाता है कि पुरुष ज्यादा भावनात्मक होते हैं. साथ ही वो अपनी भावनाएं जल्दी से जाहिर भी नहीं कर पाते हैं. ऐसे में इन मर्दों को जिधर से भावनात्मक लगाव महसूस होता है वह बड़ी आसानी से खिंचे चले जाते हैं.

बॉन्डिंग में कमी होने पर

अगर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाइयां होती रहती है. जब दोनों के बीच तालमेल या बॉन्डिंग की कमी रहती है तो अक्सर फिजूल की बातों पर भी लड़ाइयां होने लगती है. जिसके कारण घर का माहौल एकदम बेकार हो जाता है. हर समय घर में क्लेश का माहौल बना रहता है. ऐसे में शांति की तलाश में मर्द का आकर्षण दूसरी महिलाओं के तरफ ज्यादा हो जाता है.

कुछ अलग करने की चाहत

अक्सर डेली रूटीन की लाइफ से मर्द बोर होने लगते हैं. जिसके कारण उनमें कुछ अलग करने की चाहत अर्थात एडवेंचर करने की चाहत होती है. ऐसे में मर्द एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पड़ जाते हैं. वहीं कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कई महिलाओं के साथ संबंध बनाना कूल लगता है. इसके कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद जाती है.

यह भी पढ़ें- Relationship Tips: आपकी ये आदतें कर देंगी अकेला, पास बैठना भी पसंद नहीं करेंगे लोग

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola