ePaper

Relationship Tips: प्यार ने कर दिया मना... अब आगे क्या? दोस्ती या दूरी?

Updated at : 25 Apr 2025 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Astro Tips

Astro Tips

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए दोनों तरफ से मेहनत लगती है. ऐसा होने पर भी कई बार रिलेशनशिप टूट जाता है. ब्रेकअप या फिर प्रपोजल को ठुकरा देने पर दोस्त बने रहना चाहिए या नहीं जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए. रिश्ता नहीं बन पाया तो दोस्ती रखना सही है या गलत?

विज्ञापन

Relationship Tips: ब्रेकअप किसी भी इंसान के लाइफ का मुश्किल भरा फेज होता है. आप जिसे चाहते हैं उनसे अलग होना दर्दनाक होता है और इस बात को भूलने में सदियां लग जाती है. आजकल लोग ब्रेकअप के बाद भी रिश्ते को पूरे तरीके से खत्म नहीं करते हैं और फ्रेंड की तरह एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं. ये बात कभी-कभी अच्छा रिजल्ट नहीं देती और व्यक्ति को इसे लेकर तनाव हो जाता है. अगर आपका भी हाल के समय में ब्रेकअप हुआ है या फिर लड़की ने आपके प्रपोजल को ठुकरा दिया है तो क्या दोस्त रहना सही है या गलत?

क्या दोस्ती रखना सही है?

  • आपको एक्स पार्टनर के साथ दोस्ती रखना चाहिए या नहीं ये बहुत हद तक इस बात पर डिपेंड करता है कि आपका ब्रेकअप किन वजहों से हुआ और कैसे हुआ? अगर आप हाल ही में अलग हुए हैं तो फिर से साथ आने की जल्दी न करें. अपने आप को थोड़ा टाइम दें और सोच-समझकर ही आगे के लिए सोचें. 
  • रिलेशनशिप अगर अच्छे टर्म पर खत्म हो रहा है तो आप दोस्त बने रह सकते हैं. इस बात से ज्यादा उम्मीद नहीं रखें. दोस्ती के रिश्ते में आप अपनी लिमिट का भी ख्याल रखें.
  • किसी को पसंद करना हमारे बस में नहीं होता है. हम किसी के बारे क्या फील कर रहे हैं जरुरी नहीं है सामने वाला भी हमारे बारे में वैसा ही फील करे. अगर आप सामने वाले को अपनी दिल की बात बता भी देते हैं तो संभव है वे आपकी बात को एक्सेप्ट न करें. ऐसे में दोस्त रहना चाहिए या नहीं? अगर आप अपनी फीलिंग को कंट्रोल कर सकते हैं और उनके फैसले की इज्जत करते हैं तो आप दोस्त बन सकते हैं.

रिलेशनशिप से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: अगर आप भी बहू से मनवाना चाहती हैं सारी बातें, तो इन टिप्स को करें फॉलो

इस केस में दोस्ती करने से बचें

  • अगर आपका ब्रेकअप मुश्किल भरा रहा है तो दोस्ती करने से बचें. दोस्ती का रिश्ता बहुत ही खास होता है और दोस्त एक दूसरे से उम्मीद भी लगा कर रखते हैं. ब्रेकअप अगर टफ था तो एक दूसरे से बात करने से बचें. फिर से रिश्तों को टाइम देने से आपके मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ेगा. 
  • अगर आपके पसंदीदा व्यक्ति ने आपके प्रपोजल को ठुकरा दिया है और आप उम्मीद पाल के रखे हैं कि पसंदीदा व्यक्ति आपकी बात मान लेगा तो आप दोस्ती के रिश्ते में भी नहीं रहें.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: ससुराल में बने सब की फेवरेट बहू, इन टिप्स को करें फॉलो, सास भी हो जाएगी आपकी फैन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola