Relationship Tips: शादी के बाद जिंदगी में बदल जाती हैं ये 5 चीजें, हर कपल इन्हें करता है महसूस

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

शादी के बाद जीवन में होने वाले बदलाव AI generated image

Relationship Tips: शादी किसी भी इंसान की ज़िंदगी में एक बड़ा बदलाव लेकर आती है. शादी से पहले हम सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, लेकिन शादी के बाद जिंदगी दो लोगों की जिम्मेदारी बन जाती है. सोच, आदतें और रिश्ते धीरे-धीरे बदलने लगते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको शादी के बाद आने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में आसान शब्दों में बता रहे हैं.

विज्ञापन

Relationship Tips: शादी किसी भी इंसान की जिंदगी में बड़ा बदलाव या फिर मोड़ लेकर आता है. जब आपकी शादी नहीं हुई रहती है तो आप सिर्फ खुद के बारे में सोचते हैं लेकिन, जब आपकी शादी हो जाती है तो जिंदगी दो लोगों की मिल-बांटकर पूरी करने वाली जिम्मेदारी बन जाती है. शादी के बाद आपकी सोच ही नहीं बदलती, आपकी आदतें, रिश्ते और प्रायोरिटीज भी बदल जाती हैं. कुछ बदलाव आपको अच्छे लगते हैं लेकिन बदलावों को अपनाने में आपको दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है. आज हम आपको 5 ऐसे बड़े बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में शादी होने के बाद आते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव

शादी से पहले की जो जिंदगी होती है वह ज्यादातर अपनी मर्जी से चलती है. लेकिन, जब आपकी शादी हो जाती है तो जिम्मेदारियां अचानक से बढ़ने लगती है. अब आपको सिर्फ अपने बारे में ही नहीं सोचना पड़ता बल्कि आपको अपने पार्टनर और पूरे परिवार के बारे में भी बराबर सोचना पड़ता है. आपको घर के बारे में, खर्चों के बारे में, फ्यूचर प्लानिंग्स और रिश्तों को सुलझाकर रखने के बारे में भी सोचना पड़ता है. ये सभी चीजें मिलकर आपको नयी जिम्मेदारियां सिखाती हैं. जब आप लंबे समय तक इन जिम्मेदारियों को उठाते हैं तो एक समझदार और कंप्लीट इंसान बन जाते हैं.

Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

सोच और प्रायोरिटी में बदलाव

जब आपकी शादी हो जाती है तो आपकी सोच में भी बड़े बदलाव आने लगते हैं. शादी से पहले आप अपने सारे फैसले खुद ले लिया करते थे लेकिन, शादी के बाद आपको अपने पार्टनर की राय भी लेनी पड़ती है. इसके अलावा अब आपके लिए आपका करियर, पैसे, घर, बच्चे और आपका परिवार इन सभी चीजों को लेकर प्रायोरिटी भी बदलने लगती है. अब आप सिर्फ अपनी खुशियों के बारे में नहीं सोचते, आपको अपने पार्टनर की खुशी का भी ख्याल रखना पड़ता है.

रिश्तों में बढ़ जाती है बाउंडरीज

जब आपकी शादी होती है तो आपको सिर्फ एक लाइफ पार्टनर नहीं मिलता, शादी के बाद आप एक अलग परिवार से भी पूरी तरह से जुड़ जाते हैं. सास-ससुर, देवर-ननद और इस तरह के कई रिश्ते आपकी जिंदगी में जुड़ जाते हैं. आपको इन सभी के साथ सम्मान पूर्वक रहना पड़ता है और साथ ही तालमेल भी बिठाना पड़ता है. आपका ऐसा करना जिंदगी को सिर्फ नए रंग नहीं भरते बल्कि रिश्ते मजबूत भी बनते हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने से पहले जान लें ये कड़वी बातें, आप ही की है भलाई

लाइफस्टाइल और रूटीन में बदलाव

जब आपकी शादी होती है तो आपकी डेली रूटीन में भी काफी बड़ा बदलाव आता है. सोने के समय से लेकर जागने तक का समय बदल जाता है, खाने-पीने की आदतें बदलती हैं और साथ ही घूमने-फिरने का तरीका भी पूरा बदल जाता है. पहले जो आदतें आपके अकेले की थीं उन्हें अब आपको अपने पार्टनर के साथ मिलकर तय करना पड़ता है.

इमोशनल कनेक्शन और अंडरस्टैंडिंग बढ़ती है

शादी के बाद एक आदमी इमोशनली भी काफी ज्यादा मजबूत बन जाता है. वह सुख हो या फिर दुख हर हालात में अपने पार्टनर के साथ खड़ा रहना सीखता है जिससे जिंदगी कई बार काफी आसान भी बन जाती है. समय के साथ दोनों ही पार्टनर्स सिर्फ एक दूसरे की ताकतों को नहीं बल्कि कमजोरियों को भी समझने लगते हैं. यही इमोशनल बॉन्ड रिश्ते को गहराई और स्टेबिलिटी देता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: किन लड़को की पत्नियां जीवन में रहती हैं सबसे ज्यादा खुश? जान गए तो बनेंगे बेस्ट हस्बैंड

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola