Happy National Unity Day 2021: एकता हमारी आत्मा...सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती पर भेजें शुभकामनाएं और मैसेज

Updated at : 30 Oct 2021 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Happy  National Unity Day 2021: एकता हमारी आत्मा...सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती पर भेजें शुभकामनाएं और मैसेज

Rashtriya Ekta Diwas 2021 Wishes, Quotes, Images, Status: 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. पटेल जी आजाद भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे.वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने Sardar Vallabhbhai Patel की जयंती कोराष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की.

विज्ञापन

National Unity Day 2021 Wishes in Hindi: 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. एकता दिवस देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाता है. सरदार पटेल ने देश की आजादी और उसके बाद देश को एक जुट करने में सबसे बड़ा रोल निभाया था. वल्‍लभ भाई पटेल का जन्‍म 31 अक्‍टूबर, 1875 को गुजरात के नडियाद जिले में हुआ था.

अपनी दमदार छवि के कारण उनके नाम में सरदार शब्‍द जुड़ता चला गया और वो सरदार पटेल के नाम से ही विख्‍यात हो गए. पटेल जी आजाद भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे. उनके योगदान को अमर बनाने के लिए वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने Sardar Vallabhbhai Patel की जयंती को National Unity Day यानि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की. तो आइए लौह पुरुष को करें दिल से याद और सभी लोगों तक पहुंचाएं एकता दिवस की शुभकामनाएं…

Happy National Unity Day 2021: राष्ट्रीय एकता है . . .

राष्ट्रीय एकता है

देश की तरक्की का आधार

इसके बिन सब कुछ है बेकार

राष्ट्रीय एकता दिवस 2021 की शुभकामनाएं…

Happy National Unity Day 2021: एकता हमारी आत्मा का गुण है . . .

एकता हमारी आत्मा का गुण है,

इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए.

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

हमारा एक-एक शब्द भारी है

इस एकता में देश की हर कौम सारी है

Happy National Unity Day 2021

Happy National Unity Day 2021: सबको हाथ की पांच उंगलियों की तरह रहना चाहिए

सबको हाथ की पांच उंगलियों की तरह रहना चाहिए.

ये हैं तो पांच लेकिन काम सहस्त्रों का कर लेती हैं,

ऐसा इसलिए, क्योंकि इनमें एकता होती है.

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

Happy National Unity Day 2021: बहुत से कमजोर लोगों की एकता

बहुत से कमजोर लोगों की एकता,

भी कभी-कभी अजेय बन जाती है.

कमजोर तिनकों से बनाई गई रस्सी,

बड़े-बड़े हाथियों को भी बांध लेती है.

राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

Happy National Unity Day 2021: जब जनता एक हो जाती है

जब जनता एक हो जाती है, तो

उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन

भी नहीं टिक पाता…

जात-पात, ऊँच-नीच के भेदभाव

को भुलाकर सब एक हो जाओ…

राष्ट्रीय एकता दिवस 2021 की बधाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola