Raksha Bandhan 2022 Date, Shubh Muhurat Live: रक्षाबंधन आज 12 अगस्त को, राखी बांधने का शुभ समय देखें यहां
Raksha Bandhan 2022 Date, Shubh Muhurat Live: इस वर्ष रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) आज 12 अगस्त के दिन भी मनाया जा रहा है. चूंकि इस बार सावन पूर्णिमा के साथ ही भद्रा भी पहले भाग के दौरान प्रबल है, ऐसे में भद्रा के समाप्त होने के बाद ही भाई-बहन राखी बांध सकते हैं. राखी बांधने की सही तारीख, शुभ मुहूर्त जानें.
Raksha Bandhan 2022: राखी बांधते समय पढ़ें ये मंत्र
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:
तेन त्वामभि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल
राखी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
आप उन राखियों का चयन कर सकते हैं, जिन राखियों पर स्वास्तिक का चिन्ह हो या ऊँ का चिन्ह हो या जिस पर श्री लिखा हो. राखी काले या नीले रंग नहीं होनी चाहिए.
प्लास्टिक की राखी बांधना अशुभ
आजकल बाजारों मे नई तरह की राखियां आ रही हैं जिनमें प्लास्टिक की राखियां सबसे अलग होती हैं. प्लास्टिक कई अशुद्ध चीजों जैसे जानवरों की चर्बी और हड्डियों से मिलकर बनाई जाती है जिसके चलते प्लास्टिक की राखी को भी अशुभ माना गया है. इसलिए आप भूलकर भी अपने भाई को प्लास्टिक की राखी न बांधे. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके भाई को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
12 अगस्त 2022 को राखी बांधने का शुभ समय
12 अगस्त 2022, शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त : 11:59 AM to 12:52 PM शुभ चौघड़िया समय : 12:25 PM to 02:05 PM
सावन पूर्णिमा प्रारंभ तिथि, समय
पंचांग के अनुसार सावन माह 2022 की पूर्णिमा (Sawan Purnima 2022) 11 अगस्त, 2022 को सुबह 10:38 बजे शुरू होगी और 12 अगस्त 2022 को सुबह 7.05 बजे समाप्त होगी. भद्रकाल 11 अगस्त को भोर से शाम 8:51 बजे तक है.
राखी बांधते समय पढ़ें ये मंत्र
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:
तेन त्वामभि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए