Ragda Chaat Recipe: आलस छोड़िए और सिर्फ 15 मिनट में घर पर बनाइए टेस्टी रगड़ा चाट

image: freepik
Ragda Chaat Recipe: कई बार तो चीजें रहने पर भी आलस के कारण भी नहीं बनाते है. ऐसे में बाहर का खाना हेल्दी भी नहीं होता है और उसे खाने के बाद हमें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इसलिए क्यों न आज हम इस लेख में जानेंगे की घर में कैसे कुछ ही मिनटों में रगड़ा चाट बना सकते हैं.
Ragda Chaat Recipe: जब भी कुछ चटपटा खाने के मन करता हैं तो हमारा ध्यान सबसे पहले बाहर की रेडी में लगे हुए रगड़ा चाट की तरफ जाता है. लेकिन कई बार रगड़ा चाट बनाने से पहले बाट परेशानी होती है. कई बार तो चीजें रहने पर भी आलस के कारण भी नहीं बनाते है. ऐसे में बाहर का खाना हेल्दी भी नहीं होता है और उसे खाने के बाद हमें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इसलिए क्यों न आज हम इस लेख में जानेंगे की घर में कैसे कुछ ही मिनटों में रगड़ा चाट बना सकते हैं.
रगड़ा चाट बनाने की सामग्री
- सफेद सूखी मटर 1 कप रातभर भीगी हुई
- हल्दी पाउडर ¼ चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- पानी जरूरत अनुसार
- बारीक कटा हुआ प्याज
- बारीक कटे हुए टमाटर
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- हरी चटनी ( धनिया- पुदीना)
- इमली चटनी
- सेव ½ कप
- चाट मसाला 1 चम्मच
- बारीक कटी हुई धनिया
- लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच
- नींबू का रस 1 चम्मच
रगड़ा चाट बनाने की विधि
सबसे पहले सफेद मतल को रात भिगो कर रख देंगे. इसके बाद मटर को कुकर में 2 सिटी लगाने के बाद गैस बंद कर देंगे. ध्यान रखना है कि मटर अच्छे से गल जाए. इसके बाद कुकर को खो कर मटर को निकाल लेंगे और उसे अच्छे से मैश कर लेंगे ताकि रगड़ा गाढ़ा बने. इसके लिए इसमें पानी भी मिला सकते हैं. इसके बाद इसे एक कटोरी में निकाल कर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी, नींबू का रस, सेव को डाल कर मिलाएंगे. इसके बाद इसे धनिया डाल कर सर्व करेंगे. इसे सर्व करने के लिए टिक्की का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




