ePaper

नाम का पहला अक्षर खोल देगा आपके व्यक्तित्व का राज, जानें कैसा होता है R नाम वाले लोगों का स्वभाव

Updated at : 10 Jul 2022 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
नाम का पहला अक्षर खोल देगा आपके व्यक्तित्व का राज, जानें कैसा होता है R नाम वाले लोगों का स्वभाव

R Name Personality Traits: R नाम की राशि वाले लोग अपने परिश्रमी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करते हैं और यही वजह है कि इन्हें कैसे न कैसे सफलता मिल ही जाती है.

विज्ञापन

R Name Personality Traits: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम R से शुरू होता है, आमतौर पर ये लोग हमेशा अनोखा काम करना पसंद करते हैं अर्थात ऐसा कार्य जो हर किसी के बस का न हो. साथ ही ये लोग परिश्रम करने में भी नहीं घबराते हैं.

R नाम वाले लोगों की एक अलग पहचान होती है

करियर की बात करें तो R नाम की राशि वाले लोग अपने परिश्रमी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करते हैं और यही वजह है कि इन्हें कैसे न कैसे सफलता मिल ही जाती है. कार्यक्षेत्र में इनकी एक अलग पहचान होती है. इसका एक कारण यह भी है कि ये लोग हर दिन कुछ नया सीखने की ख़्वाहिश रखते हैं.

R नाम वाले लोगों का प्रेम संबंध

प्रेम संबंध की बात करें तो इनकी अपने प्रिय से बहुत अच्छी बनती है. ये लोग रोमांटिक भी बहुत होते हैं. इनका प्रिय या जीवनसाथी हमेशा इनसे ख़ुश रहता है चूंकि ये लोग उनकी हर बात मानते हैं तथा हर काम में उनकी मदद करते हैं.

इनकी रुचि सामाजिक गतिविधियों की ओर अधिक रहती है, इसलिए R नाम की राशि वाले लोग समाज के फ़ायदे के लिए ज़्यादा सोचते हैं. ज़रूरतमंदों की सहायता भी करते हैं.

R नाम वाले लोगों का स्वभाव

ज़्यादातर ये लोग शांत और हँसमुख स्वभाव के होते हैं. मगर कई मामलों में ये बहुत गंभीरता से पेश आते हैं. ईमानदारी इनमें कूट-कूट के भरी होती है. सच्चाई और सदाचार इनकी ख़ासियत होती है. धार्मिक चीज़ों में इनकी बहुत आस्था होती है.

R नाम वाले लोग पूजा-पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं

ये लोग पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. ये लोग अपने दोस्तों के साथ बड़ी ईमानदारी और सच्चे दिल से रहते हैं. इसलिए इनके दोस्त बड़ी जल्दी बनते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola