ePaper

Mysore Chutney Recipe: नारियल, इमली और गुड़ से बनी मैसूर चटनी बोरिंग पराठे को भी बना देगी स्पेशल, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

Updated at : 07 Oct 2025 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
mysore chutney recipe

AI generated image

Mysore Chutney Recipe: मैसूर चटनी साउथ इंडिया के ट्रेडिशनल स्वाद का एक काफी जबरदस्त हिस्सा है. इस चटनी की सबसे खास बात है कि इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद हर बार नया एक्सपीरियंस देता है.

विज्ञापन

Mysore Chutney Recipe: जब भी बात साउथ डिशेज की होती है तो ऐसे में सबसे पहले इडली, डोसा और उत्तपम का नाम हमारे दिमाग में आता है. यह सभी चीजें तो फेमस हैं लेकिन इसके अलावा ही साउथ इंडिया की कुछ ऐसी चटनियां भी हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी ज्याद पसंद किया जाता है. इन्हीं चटनियों में से एक मैसूर चटनी भी है. इस चटनी का जो फ्लेवर होता है वह काफी ज्यादा मसालेदार, खट्टा और हल्का मीठा होता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये चटनी सिर्फ साउथ इंडियन डिशेज के साथ ही अच्छी लगती होगी जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है. आप इस चटनी को स्नैक्स, सैंडविच या फिर सिंपल पराठों के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं. जब आप इस चटनी को घर पर बनाती हैं तो सभी इसके टेस्ट के फैन हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मैसूर चटनी बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

  • नारियल – 1 कप, कद्दूकस किया हुआ
  • लाल सूखी मिर्च – 4 से 5 या स्वादानुसार
  • भुना चना दाल – 2 टेबलस्पून
  • इमली – 1 छोटा टुकड़ा या 1 टीस्पून पेस्ट
  • गुड़ – आधा टीस्पून या ऑप्शनल
  • लहसुन की कलियां – 2
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 टीस्पून, भूनने के लिए
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • सरसों के दाने – आधा टीस्पून
  • करी पत्ता – 8 से 10
  • सूखी लाल मिर्च – 1
  • तेल – 1 टीस्पून

यह भी पढ़ें: Sabudana Malai Kheer Recipe: बच्चों को खुश करना हो या फिर हो त्योहारों को खास बनाना, साबूदाना मलाई खीर खिलाकर जीत लें सभी का दिल

यह भी पढ़ें: Pindi Chhole Recipe: बिना प्याज-लहुसन मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल अमृतसरी पिंडी छोले, फेस्टिवल्स और गेस्ट्स के लिए परफेक्ट डिश

मैसूर चटनी बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और फिर उसमें सूखी लाल मिर्च और लहसुन की कलियां डालकर 1 मिनट तक भूनें. इस बात का ख्याल रखें कि मिर्च जले नहीं, वरना चटनी कड़वी हो सकती है.
  • इसके बाद मिक्सर जार में कद्दूकस किया हुआ नारियल, भुना चना दाल, भुनी हुई लाल मिर्च, लहसुन, इमली, गुड़ और नमक डालें. अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे ग्राइंड करें.
  • इसके बाद मिक्सर में डालकर इसे बारीक पीस लें और अगर जरूरत हो तो थोड़ा और पानी डालें ताकि चटनी न बहुत गाढ़ी हो और न बहुत पतली.
  • अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों के दाने डालें, जब वह चटकने लगे तो करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें. इस तड़के को तैयार चटनी पर डालें और अच्छे से मिला दें. अब आपकी चटनी तैयार है इसे सर्व करने की तैयारी करें.

यह भी पढ़ें: Lauki Pithla Recipe: लौकी की सब्जी देखते ही उतर जाता है सभी का चेहरा? लौकी पिठला बनाकर सभी के चेहरे पर लाएं खिलखिलाती मुस्कान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola