Premanand Ji Maharaj: क्या पति को बताना चाहिए अपना पुराना प्यार? प्रेमानंद जी महाराज ने दी ये सलाह

Updated at : 08 Mar 2025 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj: क्या आपकी शादी माता-पिता के दबाव के कारण हो रही है? अगर ऐसा है तो क्या पति से अपने पुराने प्रेम प्रसंग के बारे में बात करना चाहिए? इसको लेकर प्रेमानंद जी महाराज ने सबको सावधान करते हुए कुछ विशेष बातें बताई है, जिसे जानना बहुत जरूरी हैं.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: आज पूरे देश-विदेश में प्रेमानंद जी महाराज के लाखों करोड़ों की संख्या में भक्त हैं. उनके सत्संग हर घर में सुने जाते हैं साथ ही उनसे मिलने के लिए हर भक्त बहुत देर तक इंतजार करते रहते हैं. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर नेता और क्रिकेटर प्रेमानंद महाराज से मिलने आते रहते हैं. प्रेमानंद जी महाराज अक्सर श्रद्धालुओं और भक्तों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की सलाह देते हैं. ऐसे में, आजकल शादी से पहले बहुत से युवक और युवितियों के जीवन में प्रेम-प्रसंग होते हैं. कई बार तो उनका प्रेम विवाह हो जाता है. लेकिन, कुछ लोग अपने परिवार की बात मानकर उनकी पसंद से विवाह कर लेते हैं. लेकिन उनके मन में यह सवाल रहता है की अपने पति से अपना पहला प्रेम बता दूं या नहीं? ऐसे में हाल ही प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में यह सवाल आया, जिसके लिए महाराज जी ने इसके बारे में सुझाव दिया. तो आइए जानते हैं इस विषय पर उन्होंने क्या बोल.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes: अगर तुम खुद को बदलोगे, तो पूरी दुनिया… ”- पढ़िये

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes : सुखी रहने का मूल मंत्र है प्रेमानंद महाराज के पास, जानें

प्रेमानंद जी महाराज ने दिया जवाब 

प्रेमानंद जी महाराज ने जवाब दिया कि हमें पूरी कोशिश करनी चाहिए की हम अपने पति या पत्नी अपने पुराने प्रेम के बारे में जिक्र नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके रिश्तों में प्यार की कमी आती है जिसका प्रभाव आपके खुशहाल जीवन को खराब कर सकती हैं. उन्होंने यह भी बोल है की शादी के बाद हर स्त्री को अपने पति को परमेश्वर मानना चाहिए और साथ ही महिला हो या पुरुष उसे हमेशा किसी गैर मर्द या स्त्री को नहीं देखना चाहिए.

महाराज जी ने बोला की यह कभी नहीं करें 

प्रेमानंद जी महाराज ने यह भी आगे कहा कि अगर किसी का पहले कोई प्रेम प्रसंग रहा हो जिसके साथ उन्होंने गलत संबंध बनाए हों. जिसके बाद उनकी शादी ही गई तो ऐसे में उनको यह मान लेना चाहिए कि यह उनकी पिछले जन्म की बात थी. लेकिन अगर अब आप अपने पार्टनर को ये बात बात देंगे तो इससे आपका खुशहाल जीवन बिगड़ सकता है और आपके पार्टनर के मन में आपके प्रति प्रेम समाप्त हो सकता हैं.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes : प्रेम और आस्था से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है, पढ़िये ऐसे ही खास कोट्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola