ePaper

Premanand Ji Maharaj: बार-बार नहीं भटकेगा मन, प्रेमानंद जी महाराज ने बताए स्थिर रखने ये उपाय

Updated at : 09 Dec 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: उन्होंने मन पर काबू रखने के कुछ उपाय बताए हैं. जिनके पालन से आप अपने मन पर काबू पा सकते हैं.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज को बुजुर्गों के साथ-साथ युवा वर्ग के लोग भी खूब फॉलो कर रहे हैं. उनकी बातों को सुनने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. अपनी समस्याओं को लेकर आम इंसान के साथ सेलीब्रिटी भी उनके पास आते रहते हैं. प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचनों से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं. वह अपने सत्संग में जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बात करते हैं और उनके समाधान के बारें में भी बताते हैं. इसी तरह उन्होंने मन पर काबू रखने के कुछ उपाय बताए हैं. जिनके पालन से आप अपने मन पर काबू पा सकते हैं.

Also Read: Premanand Ji Maharaj: घर में कभी नहीं होगी आर्थिक समस्या, जीवन में अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज की सिर्फ ये बातें

Also Read: Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद जी महाराज के 10 कोट्स, इन्हें पढ़कर आएगी पॉजिटिविटी

प्रभु का सिमरन

प्रेमानंद जी महाराज ने अपने मन को काबू रखने के लिए बहुत ही सहज उपाय बताए हैं. वे कहते हैं कि प्रभु का सिमरन कर के मन पर काबू पाया जा सकता है. सुमिरन के साथ मंत्रों का जाप भी किया जा सकता है, जिससे मन स्थिर रहता है.

शास्त्रों का स्वाध्याय

प्रेमानंद जी महाराज बताए हैं कि मन को काबू में रखने के लिए शास्त्रों और गुरुजनों की वाणी का स्वाध्याय करना चाहिए. ऐसा करने से मन एकदम शांत रहता है.

सत्संग करने से

मन पर काबू रखने के लिए प्रेमानंद जी महाराज ने महापुरुषों का सत्संग सुनने की बात कही है. सत्संग को आंख बंद करने के सुना जाए तो मन शांत रहता है.

सेवा करने से

मन को काबू और स्थिर रखने के लिए प्रेमानंद जी महाराज ने सामर्थ्य के हिसाब से जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने की बात कही है.

एकांत में बैठने से

प्रेमानंद जी महाराज बताए हैं कि मन को काबू में रखने के लिए दिन भर में कुछ समय एकांत के लिए निकालना चाहिए। इस समय आंख बंद करके एक जगह बैठ जाना चाहिए. जिससे मन एकदम शांत रहता है.

Also Read: Chanakya Niti: मां जैसी होती हैं ये स्त्रियां, हमेशा करना चाहिए सम्मान, जीवन में होंगे सफल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola