ePaper

भारत में ट्रैकिंग के 5 अनोखे डेस्टिनेशन्स, जो आपको जरूर करने चाहिए एक्सप्लोर

Updated at : 17 Jan 2025 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Popular Trekking Destinations in India

Popular Trekking Destinations in India

Popular Trekking Destinations in India : अगर आप भी एडवेंचर के शौकिन हैं तो इन ट्रैकिंग डेस्टिनेशन्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

विज्ञापन

Popular Trekking Destinations in India : अगर आप भी एडवेंचर के शौकिन हैं और ट्रैकिंग के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता को नजदीक से महसूस करना चाहते हैं तो भारत में कई ऐसी अद्भुत ट्रैकिंग डेस्टिनेशन्स हैं जो आपके अनुभव को और भी खास बना सकती हैं. हर एक ट्रैकिंग डेस्टिनेशन अपनी अलग खूबसूरती और चुनौतियों के साथ आपको कुछ अलग एहसास दिलाती है. चाहे आप बर्फीले पहाड़ों पर चढ़ाई करना चाहते हों या हरे-भरे जंगलों से गुजरना चाहते हों भारत के इन पांच अनोखे ट्रैकिंग डेस्टिनेशन्स को आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश जो जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और तिब्बत से घिरा हुआ है. ट्रैकिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है. देश-विदेश से पर्यटक यहां के खूबसूरत नजारों का आनंद लेने आते हैं. यहां के ऊंचे पहाड़, शांत झीलें और बहती नदियां लोगों को आकर्षित करती हैं. हिमाचल में खीरगंगा ट्रैक, मलाणा गांव ट्रैक, पराशर झील ट्रैक, हम्प्टा पास ट्रैक और त्रिउंड ट्रैक जैसे प्रमुख ट्रैक हैं. इसके अलावा आप यहां स्कीइंग, हेलिस्कीइंग और बर्फ-स्केटिंग जैसे रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं.

उत्तराखंड

उत्तराखंड जिसे ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है. ट्रैकिंग के लिए एक प्रसिद्ध गंतव्य है.यह राज्य अपनी कुदरती सुंदरता के साथ-साथ एडवेंचर गतिविधियों के लिए भी मशहूर है. यहां का औली हिल स्टेशन जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है ट्रैकिंग के शौकिनों के लिए एक बेहतरीन जगह है. यदि आप उत्तराखंड जा रहे हैं तो डोडीताल ट्रैक,चोपता ट्रैक और नंदा देवी ट्रैक पर जाना न भूलें.

Also Read : बच्चे के साथ फ्लाइट में सफर करते समय रखें इन बातों का ख्याल

लद्दाख

लद्दाख ट्रैकिंग और एडवेंचर के शौकिनों के लिए एक पसंदीदा स्थान है. यहां आप कैंपिंग, ट्रैकिंग और ऊंट सफारी का मजा ले सकते हैं. लद्दाख में जून से सितंबर तक कैंपिंग के लिए सबसे अच्छा समय है. यहां के प्रसिद्ध ट्रैकिंग मार्गों में जंस्कार घाटी, नुब्रा घाटी, लामायुरु से अलची और शाम घाटी ट्रैक शामिल हैं.

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भी एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रमुख स्थानों में शामिल है जहां ट्रैकिंग के शौकिन जंगलों और पहाड़ियों से होकर अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं. यहां के कुछ प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल राजगढ़, हरिश्चंद्रगढ़, किल्लार, कालसुबाई हैं. इसके अलावा लोहागढ़ फोर्ट ट्रैक, माथेरान ट्रैक, मालशेज घाट ट्रैक, अलंग मदन कुलंग ट्रैक और इरशालगढ़ भी बहुत ही रोमांचक ट्रैक हैं.

Also Read : Newborn Travel Tips : नवजात बच्चे के साथ यात्रा करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

सिक्किम

गर्मियों में ट्रैकिंग के शौकिनों के लिए सिक्किम एक बेहतरीन स्थान है. प्रकृति प्रेमियों को यहां का हर कोना आकर्षित करता है. सिक्किम में थोलुंग ट्रैक से आप कंचनजंगा और आस-पास की चोटियों के अद्भुत दृश्य देख सकते हैं. इसके अलावा युकसोम ट्रैक, उत्तारेय सिंगालीला ट्रैक और जोंगरी ट्रैक भी आपके ट्रैकिंग अनुभव को अविस्मरणीय बना देंगे.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola