किचन में जरूर लगाएं ये काम के पौधे, खाना बनेगा और भी लाजवाब

Updated at : 10 Mar 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Plants to Grow in the Kitchen

किचन में जरूर लगाएं ये काम के पौधे

अगर आप घर में छोटा सा किचन गार्डन बनाना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें रसोई या बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है. ये पौधे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ताजे और सेहतमंद भी होते हैं. जानिए ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें आपको अपने किचन में जरूर लगाना चाहिए.

विज्ञापन

Plants to Grow in the Kitchen: अगर आपके घर में छोटी सी बालकनी, खिड़की के पास थोड़ी जगह या रसोई के बाहर छोटा सा कोना है, तो वहां आप आसानी से कुछ काम के पौधे उगा सकते हैं. घर में उगाए गए पौधों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें ताजगी और खुशबू दोनों होती हैं. अच्छी बात यह भी है कि इन्हें उगाने के लिए ज्यादा जगह या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती. छोटे गमले या कंटेनर में भी ये पौधे आसानी से बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ पौधों के बारे में, जिन्हें आप अपनी रसोई या बालकनी में लगाकर हर दिन ताजा पत्तियां इस्तेमाल कर सकते हैं.

किचन में जरूर लगाएं ये पौधे (Plants to Grow in the Kitchen)

1. तुलसी (Holy Basil)

Plants to Grow in the Kitchen
तुलसी

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है. इसकी पत्तियां चाय, काढ़ा और कई व्यंजनों में इस्तेमाल होती हैं. यह पौधा हवा को भी साफ रखने में मदद करता है.

2. पुदीना (Mint)

पुदीना

पुदीना बहुत जल्दी बढ़ने वाला पौधा है. इसकी पत्तियां चटनी, रायता और ठंडे पेय में बहुत काम आती हैं. इसे गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है.

3. धनिया (Coriander)

धनिया

धनिया की पत्तियां खाने को खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाती हैं. इसे बीज से आसानी से उगाया जा सकता है और कुछ ही हफ्तों में पत्तियां तैयार हो जाती हैं.

4. हरी मिर्च (Green Chilli)

हरी मिर्च

हरी मिर्च का पौधा छोटे गमले में भी उग सकता है. अगर आपके घर में यह पौधा है तो आपको हमेशा ताजी मिर्च मिल सकती है.

5. करी पत्ता (Curry Leaves)

करी पत्ता

करी पत्ता साउथ इंडियन और कई इंडियन व्यंजनों में इस्तेमाल होता है. इसका पौधा धीरे-धीरे बड़ा होता है, लेकिन एक बार लग जाए तो लंबे समय तक पत्तियां देता रहता है.

6. अजवाइन के पत्ते (Indian Borage)

अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के पत्तों का स्वाद हल्का तीखा होता है. इन्हें पकौड़े, चाय या घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है. यह पौधा भी गमले में आसानी से उग जाता है.

7. ओरेगानो (Oregano)

ओरेगानो

ओरेगानो एक खुशबूदार जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल पिज्जा, पास्ता और कई स्नैक्स में किया जाता है. इसे धूप वाली जगह पर उगाना अच्छा रहता है और इसकी पत्तियां जल्दी तैयार हो जाती हैं.

8. हरा प्याज (Green Onion)

हरा प्याज

हरा प्याज बहुत आसानी से उगाया जा सकता है. आप प्याज के नीचे वाले हिस्से को पानी या मिट्टी में लगाकर भी इसे उगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: तेज गर्मी में घर को नैचुरल ठंडक और ताजी हवा देंगे ये 5 पौधें

यह भी पढ़ें: मिट्टी नहीं, सिर्फ पानी में उगाएं ये 5 खूबसूरत फूलदार पौधे, घर बन जाएगा खूबसूरत मिनी गार्डन

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola