क्या आपके फेवरेट कोल्ड ड्रिंक में हैं Ebola Virus? जानें WhatsApp पर वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई

WhatsApp Viral Message: व्हाट्सऐप पर इस समय एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि आपके कोल्ड ड्रिंक में Ebola Virus मौजूद है. लेकिन, क्या यह मैसेज सच है? चलिए जानते हैं.
Viral WhatsApp Message: आये दिन व्हाट्सऐप पर कई तरह के मैसेजेस वायरल होते रहते हैं. कई बार इनमें सच्चाई होती है तो कई बार ये मैसेजेस लोगों को भ्रमित करने और उनके अंदर डर पैदा करने के लिए फैलाये जाते हैं. व्हाट्सऐप पर शेयर किये जाने की वजह से अक्सर लोगों को यह मैसेजेस सच लगने लगते है और बिना इन बातों की सच्चाई का पता लगाए इन बातों को मान लेते हैं. हाल ही में इन दिनों ऐसा ही एक मैसेज काफी तेजी से व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आपके पसंदीदा कोल्ड ड्रिंक में Ebola का वायरस मौजूद है. चलिए जानते हैं इस मामले के बारे में विस्तार से.
क्या है इस वायरल मैसेज में
व्हाट्सऐप पर जो मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है उसमें दावा किया जा रहा है कि आपकी पसंदीदा कोल्ड ड्रिंक में Ebola वायरस मौजूद है और आपको भूलकर भी इसे पीना नहीं चाहिए. इस मैसेज को सच मानने के पीछे एक कारण यह भी है कि इस मैसेज को सरकार के नाम पर फैलाया जा रहा है.
Also Read: Health Tips: वजन घटाने के लिए 5 फूड
Also Read: Health tips: खजूर का सेवन किन्हें नहीं करना चाहिए?
पीआईबी ने बताई सच्चाई
PIB फैक्ट चेक ने इस वायरल मैसेज के पीछे की सच्चाई को बताते हुए कहा कि, यह मैसेज पूरी तरह से फेक है. पीआईबी ने इस बात का भी खुलासा किया कि सर्कार ने इस तरह के किसी भी वार्निंग को जारी नहीं किया है.
मैसेज को सच मानने से पहले ध्यान में रखें ये बातें
अगर आपको व्हाट्सऐप पर इस तरह का कोई भी मैसेज आता है तो आपको ऐसे में कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. आपको इन मैसेजेस के सोर्स को हमेशा वेरीफाई करना चाहिए चाहे यह मैसेजेस आपको आपके जान पहचान या फिर परिवार के सदस्यों की तरफ से आये हों. अगर आपको सच्चाई का पता लगाना है तो ऐसे में आपको इंटरनेट पर भी मैसेज को सर्च करना चाहिए.
Also Read: Health Tips: जानिए शरीर के लिए कितना फायदेमंद है सौंफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










