अगर रखते हैं इस दिशा में झाड़ू और पोछा तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुक....

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 09 Oct 2023 3:21 PM

विज्ञापन

Vastu Tips : बहुत लोगों की आदत होती है घर को पूरे करीने से सजाएंगे. हर सामान की जगह तय करेंगे लेकिन बेचारी झाड़ू कभी यहां तो कभी वहां पटकाती रहती है. वही पोछा का भी कुछ ऐसा ही हाल होता है. पोछा मारने के बाद उसे कहीं भी रखकर कोई नहीं पूछता.

विज्ञापन
undefined

अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज और अभी से ये मत करिए. वरना वास्तु शास्त्र के अनुसार सफाई के बहाने आपकी दौलत भी जल्द ही साफ हो जाएगी .

undefined

वास्तु टिप्स में जानिए कि झाड़-पोछा को घर में कैसे रखना चाहिए और कैसे नहीं. अगर गलत तरीके से रखा तो जीवन में बढ़ती परेशानियों के साथ उल्टे परिणाम हासिल होते हैं.

undefined

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़-पोछा को घर के दक्षिण-पश्चिम कोण में रखना शुभ माना जाता है. इसका मतलब है कि झाड़-पोछा को घर के पश्चिमी हिस्से में रखना चाहिए. यह उनकी ऊर्जा को सही दिशा में फ़्लो कर सकता है और घर के सदस्यों के लिए शांति और सुख का भाव बना सकता है.

undefined

ईशान कोण या उत्तर पूर्व दिशा में झाड़ू रखना अच्छा नहीं होता. जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती है.

Also Read: लाइफ में होगी पैसों की बरसात, बस इन बातों को कर लें याद
undefined

झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए. झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यह अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है कि किसी भी व्यक्ति का पैर झाड़ू पर न लगे.

undefined

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू़ को कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए, जो हमेशा लोगों की नजर में रहते हैं. इससे घर में नकरात्मक ऊर्जा का स्रोत हो सकता है.

undefined

किचन और अन्न भंडार घर की पॉजिटिव ऊर्जा के स्त्रोत के रूप में माने जाते हैं, इसलिए झाड़-पोछा को इन स्थानों पर रखकर उनकी ऊर्जा को प्रभावित करने से बचना चाहिए.इससे घर में अन्न की कमी हो सकती है और घर की आरामदायकता पर भी असर पड़ सकता है.

undefined

वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों का पालन करके आप अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं और अपने जीवन को सुखमय और समृद्धिपूर्ण बना सकते हैं. झाड़-पोछा एक छोटी सी चीज हो सकती है, लेकिन इसका सही जगह पर रखना आपके घर के ऊर्जा और सुख को बढ़ावा दे सकता है.

Also Read: Kitchen Vastu Tips : किचन में गलती से भी ना रखिए ये चीजें, मां अन्नपूर्णा हो जाएंगी नाराज
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola