ePaper

Personality Traits: फोन पकड़ने का स्टाइल खोलेगा सामने वाले इंसान के व्यक्तित्व के राज

Updated at : 23 Feb 2025 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
personality traits

personality traits

Personality Traits: किसी की बॉडी लैंग्वेज को देख कर उनके पर्सनालिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है. पर क्या आप जानते हैं कि जिस तरह से कोई इंसान फोन को पकड़ता है, इस बात से भी आप उसके व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकते हैं.

विज्ञापन

Personality Traits: किसी भी व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है इस बात जा पता उनकी बॉडी लैंग्वेज से लगाया जा सकता है. सामने वाले के जुबान पर कुछ और बात हो सकती है और उसके में में कुछ और. किसी की पर्सनालिटी के बारे में जानने का एक तरीका उनकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देकर भी लगाया जा सकता है. आपको ये जानकार हैरानी होगी कि आप किस तरीके से अपने मोबाइल फोन को पकड़ते हैं इससे आपके व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है. मोबाइल फोन का प्रचलन अब बहुत बढ़ गया है. आज के समय में लगभग सभी लोगों के पास में फोन देखा जा सकता है. अगर आप भी किसी के बारे में जानना चाहते हैं तो उनके फोन पकड़ने के तरीके पर ध्यान दें. तो आइए जानते हैं फोन पकड़ने का ढंग व्यक्तित्व के बारे में क्या बतलाता है. 

फोन को दोनों हाथों से पकड़ना 

अगर कोई व्यक्ति अपने दोनों हाथों से फोन को पकड़ता है तो ऐसे लोगों की बुद्धि बहुत तेज होती है. इस प्रकार के लोग दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं. इस तरह के लोग मासूम होते हैं और जल्दी ही दूसरों की बातों में आ जाते हैं. इनमें मेहनत करने की क्षमता होती है और मेहनत कर के जीवन में सफल होते हैं. 

पर्सनालिटी टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Personality Traits: अट्रैक्टिव पर्सनालिटी के साथ पढ़ाई में अव्वल होते हैं इस ब्लड ग्रुप के लोग

यह भी पढ़ें: Personality Traits: जन्म का समय खोलेगा  व्यक्तित्व के राज, आप भी जानें

फोन को एक हाथ से पकड़ना और अंगूठे से स्क्रॉल करना

जिन भी व्यक्तियों की आदत फोन को एक हाथ से पकड़ने और अंगूठे से स्क्रॉल करने की होती है उनमें आत्मविश्वास भरा होता है. इस तरह के लोग समझदार और दूर की सोच रखने वाले होते हैं. इनकी पर्सनालिटी खुशमिजाज व्यक्ति की तरह सामने आती है. 

फोन एक हाथ में और दूसरे हाथ से स्क्रॉल करना

कई लोगों की आदत होती है एक हाथ से फोन पकड़ने और दूसरे हाथ से फोन चलाने की. इस प्रकार के लोग अपने जीवन में बहुत सावधान रहते हैं. ऐसे लोग किसी भी चीज को करने से पहले उसके बारे में सही तरीके से सोच विचार करते हैं.

यह भी पढ़ें: Personality Traits: दांतों के बीच गैप वाले लोगों की ये बातें आपको कर देगी हैरान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola