ePaper

खास क्यों होते हैं नवंबर में पैदा होने वाले लोग! इस महीने इन सितारों का आता है बर्थडे

Updated at : 02 Nov 2020 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
खास क्यों होते हैं नवंबर में पैदा होने वाले लोग! इस महीने इन सितारों का आता है बर्थडे

Back view backlight silhouette of a woman raising arms with thumbs up to the sun at sunset

क्या आप जानते हैं कि नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोगों खास होते हैं. उनका व्यक्तित्व, जीने का ढंग, काम करने का तरीका और सोच काफी अलग होता है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोगों खास होते हैं. उनका व्यक्तित्व, जीने का ढंग, काम करने का तरीका और सोच काफी अलग होता है. वे हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं. किसी भी चीज के बारे में उनकी राय भीड़ से काफी अलग होती है. यही वजह है कि ऐसे लोग किसी भी क्षेत्र में नई बुलंदियों को छूते हैं.

नवंबर में पैदा होने वाले सुपरस्टार्स

नवंबर महीने में पैदा होने वाली कुछ शख्सियतों की कामयाबी इस बात को साबित भी करती है. शाहरूख खान, विंस्टर्न चर्चिल, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, विराट कोहली, ऐश्वर्या राय, सानिया मिर्जा, नीता अंबानी, अमर्त्य सेन, कमल हासन, यामी गौतम, जूही चावला, रानी लक्ष्मीबाई, सुष्मिता सेन, जीनत अमान, हरिवंश राय बच्चन नवंबर महीने में पैदा हुए. ये सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के महारथी हैं.

undefined

प्रतिभाशाली होना इनका खास गुण

कहा जाता है कि नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोग काफी प्रतिभाशाली होते हैं. इनमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा होता है. ये लोग बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली होते हैं. इनमें केवल प्रतिभा ही नहीं होती बल्कि उसकी पहचान करने की क्षमता होती है. यही वजह है कि नवंबर महीने में पैदा शुरू से ही काफी फोकस्ड होते हैं कि उन्हें क्या करना है. यही वजह है कि ये लोग आत्मविश्वासी और मस्तमौला किस्म के होते हैं.

undefined

बिलकुल अलग ढंग से सोचते हैं

नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोगों का सोचने का ढंग बिलकुल जुदा होता है. ये लोग किसी भी टॉपिक में बिलकुल अलग ढंग से सोचते हैं. इनकी राय बिलकुल अलग सी होती है. वे किसी मसले पर ऐसा सोचते हैं जैसा कोई नहीं सोचता. यही वजह है कि ये लोग क्रियेटिव होते हैं. इनकी यही क्रियेटिविटी इन्हें काफी प्रोडक्टिव भी बनाती है. इनका सोचने का तरीका काफी लोगों को प्रभावित करता है.

undefined

नवंबर में पैदा होने वाले धोखा नहीं देते

इस महीने पैदा होने वाले लोग किसी को धोखा नहीं देते. चाहे वो दोस्त हो, पार्टनर हो, गर्लफ्रेंड हो या फिर जीवनसाथी. रिश्तों को लेकर ईमानदार होना इनकी बड़ी खासियत होती है. कहा जाता है कि नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है.

undefined

काफी आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक

नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोगों की चाल, बोलने का ढंग, कपड़े पहनने का ढंग काफी आकर्षक होता है. इनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का होता है. लोग अपने बीच इनकी मौजूदगी चाहते हैं. ये जिस भी महफिल में होते हैं वहां चार चांद लगा देते हैं. इनकी व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि कई लोगों को इनसे ईर्ष्टा होने लगती है.

undefined

समय के काफी पाबंद होते हैं ये लोग

इस महीने पैदा होने वाले लोगों की एक बड़ी खासियत होती है समय का पाबंद होना. ये लोग समय के काफी पाबंद होते हैं. जो ठान लेते हैं वो करके ही दम लेते हैं. इन्हें अपना काम तय वक्त पर पूरा करना पसंद होता है. ये लोग काफी मेहनती और बुद्धिमान होते हैं. तय वक्त पर काम पूरा करने और मेहनती होने की वजह से ये काफी लोगों के फेवरेट होते हैं.

undefined

निजी बातें किसी से शेयर नहीं करते

नवंबर में पैदा होने वाले लोगों की एक खासियत और होती है कि ये लोग अपनी निजी बातें किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते. बातों को सीक्रेट रखना इनके व्यक्तित्व का हिस्सा होता है. ये भले ही अपनी निजी बातें आपसे शेयर ना करें लेकिन हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार मिलेंगे. ये कभी सहायता करने से पीछे नहीं हटते.

Posted By- Suraj Thakur

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola