Peanut Chikki: बच्चों के लिए पौष्टिक नाश्ता है मूंगफली-चिक्की, जानिए इनके स्वास्थ्य लाभ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jan 2023 2:27 PM
Peanut Chikki: मूंगफली की चिक्की गुड़ से बनी होती है, जो शरीर को आयरन प्रदान करती है. गुड़ वस्तुतः रिफाइंड चीनी का एक अच्छा विकल्प है. मूंगफली की चिक्की एक स्वस्थ नाश्ता है, जिसका सेवन भोजन के बीच में किया जा सकता है.
Peanut Chikki: मकर संक्रांति के अवसर पर अधिकांश घरों में तिल-गुड़ के लड्डू, गजक, रेवड़ियां जैसे मीठे पारंपरिक व्यंजन बनाये जाते हैं. ये स्वादिष्ट तो होते ही हैं, साथ ही सेहत की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि मूंगफली और गुड़ में बहुत सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. जानिए इनके स्वास्थ्य लाभ.
मूंगफली की चिक्की गुड़ से बनी होती है, जो शरीर को आयरन प्रदान करती है. गुड़ वस्तुतः रिफाइंड चीनी का एक अच्छा विकल्प है. मूंगफली की चिक्की एक स्वस्थ नाश्ता है, जिसका सेवन भोजन के बीच में किया जा सकता है. इसके सेवन से पेट ज्यादा समय तक भरा रहा है और समग्र कैलोरी का सेवन करने में मदद करता है.
चिक्की बच्चों के लिए एक पौष्टिक नाश्ता साबित हो सकता है, क्योंकि यह बच्चों की सेहत और उनके विकास में सहायता करता है. मूंगफली की चिक्की में बेहतर क्वालिटी का अमीनो एसिड मौजूद होता है. गुड़ और मूंगफली से बनी चिक्की में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और कई पॉलीफेनोल्स होने के कारण यह डिमेंशिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण रखने में मदद करती है.
Also Read: Makar Sankranti 2023: धूम-धाम से मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, स्नान-दान का विशेष महत्व
मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती थी, जिससे हृदय स्वस्थ एवं रोग मुक्त रहता है. मूंगफली एवं गुड़ से बनी चिक्की में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह कोलेजन के उत्पादन में मदद करती है, जिससे त्वचा स्वस्थ एवं स्निग्ध रहती है.
Also Read: औषधीय गुणों की खान है तिल, जानिए इसके फायदे
ध्यान रहे
अन्य खाद्य पदार्थों की तरह मूंगफली की चिक्की में भी पर्याप्त कैलोरी होती है, इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में मूंगफली की चिक्की खाने से वजन बढ़ता है. हालांकि, मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे पर्व पर स्वादिष्ट और मीठी चिक्की सीमित मात्रा में खाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










