ePaper

Parenting Tips: आपकी ये गलतियां आपके बच्चों को झूठ कहने पर करती है मजबूर, आप भी जानें

Updated at : 16 Jul 2024 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips: आज हम आपको आपकी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे है जिस वजह से आपके बच्चे झूठ बोलने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जो यह न चाहता हो कि उनके बच्चे हमेशा सच का साथ दें और सच कहें. लेकिन, कई बार उनकी ही कुछ गलतियां उनके बच्चों को झूठ कहने पर मजबूर कर देती है. अगर आपको इन गलतियों के बारे में पता हो तो ऐसे में आप अपने बच्चों को झूठ कहने से रोक सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको पेरेंटिंग से जुडी इन्हीं गलतियों के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

ओवर रियेक्ट करना

कई बार जब हमारे बच्चे कोई गलती करते हैं तो हम उनके साथ काफी गुस्से में पेश आते हैं या फिर गलत तरीके से व्यवहार करते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा डरने लगता है और उसे चिंता होने लगती है. ऐसे में डांट और मार से बचने के लिए बच्चे अक्सर झूठ का सहारा लेने लगते हैं. उन्हें सच कहने से ज्यादा आसान अब झूठ कहना लगने लगता है.

Also Read: Parenting Tips: जनिए अपने बच्चों को स्मार्ट बनाने के उपाय

Also Read: Parenting Tips: पढ़ाई करने में नहीं लगता बच्चे का मन? अपनाएं ये टिप्स

Also Read: Parenting Tips: बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के 6 सुनहरे नियम, अभी से करें फॉलो

ज्यादा उम्मीदें रखना

कई बार माता-पिता अपने बच्चों से खेल या फिर पढाई को लेकर ज्यादा उम्मीदें लगाकर बैठ जाते हैं. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि जो उम्मीदें उन्होंने अपने बच्चे से रखी है वह उसके लिए काफी ज्यादा है. ऐसे हालातों में भी बच्चे अपने माता-पिता से बातों को छिपाते हैं और झूठ का सहारा लेते हैं.

ईमानदारी पर सजा देना

कई बार हमारे बच्चे जब कोई गलती करते हैं तो उसे पूरी ईमानदारी से मान लेते हैं. उनके ऐसा करने के बाद भी कई बार उनके माता-पिता उन्हें सजा देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको बच्चों के मन में यह बात बैठ जाती है कि सच कहने पर उनके साथ बुरा हो सकता है या फिर सच कहने के गलत परिणाम हो सकते हैं. ऐसे में सजा पाने से बचने के लिए अब आपके बच्चे झूठ बोलने लगते हैं.

अगर आप बार-बार झूठ कहते हैं

हम सभी यह बात तो जानते हैं कि हमारे बच्चे वहीं करते हैं या वैसे ही करते हैं जैसा वे हमें करते हुए देखते हैं. ऐसे में अगर मां-बाप बार-बार झूठ कहते हैं तो बच्चे भी उनसे यही चीज सीख लेते हैं. बच्चो को लगता है कि हर तरह के हालात से निपटने के लिए झूठ का सहारा लेना जरुरी है.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों के झूठ बोलने की आदत को न करें अनदेखा, ऐसे सिखाएं सच बोलना सिखाएं

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola