ePaper

Parenting Tips: वर्किंग वुमन हैं? इन 5 टिप्स के साथ करें मां बनने का फर्ज पूरा, जानिए

Updated at : 11 Nov 2024 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips : अगर आप मां होने के साथ साथ वर्किंग वुमेन भी है, दोनों चीजों को बैलेंस करना पढ़ रहा है मुश्किल, फिक्र मत कीजिए, आईए इस लेख के माध्यम से जानते है कुछ खास टिप्स के बारे में.

विज्ञापन

Parenting Tips: आजकल की व्यस्त जीवनशैली में वर्किंग वुमन के लिए मां बनने का अनुभव थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, काम और घर की जिम्मेदारियों को सही तरीके से बैलेंस करना एक कला है, लेकिन थोड़ी सी तैयारी और सही दिशा में कदम बढ़ाकर यह सफर सुखमय और आसान हो सकता है, यहां 5 महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं, जो वर्किंग वुमन को मां बनने के दौरान मदद कर सकते हैं:-

– टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें

कामकाजी महिलाओं के लिए टाइम मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण होता है, अपनी दिनचर्या को इस तरह से व्यवस्थित करें कि आपके पास बच्चे की देखभाल के लिए भी समय हो, ऑफिस के काम के साथ-साथ बच्चों के साथ वक्त बिताने के लिए टाइम टेबल बनाना आवश्यक है, यदि आपका कार्यस्थल लचीला है, तो आप ऑफिस के घंटे को थोड़ा बदल सकते हैं या घर से काम कर सकती हैं.

Also read : Vastu Tips: नए घर में न रखें ये 5 गलत चीजों को, जानिए

– सपोर्ट सिस्टम तैयार करें

वर्किंग वुमन के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम होना बेहद जरूरी है, अपने परिवार से मदद लें, खासकर पार्टनर से, बच्चों के लिए एक नानी, दादी, या बेबी सिटर की व्यवस्था भी करें, ताकि आपको काम करते समय बच्चों की देखभाल की चिंता न हो, जब घर और ऑफिस दोनों जिम्मेदारियां निभानी हो, तो सपोर्ट सिस्टम आपके जीवन को आसान बना सकता है.

Also read : Skin Care Tips: स्किन का रखें ख्याल ये 5 हेल्थि ऑयल के साथ, आप भी करें ट्राई

– स्वास्थ्य का ख्याल रखें

वर्किंग वुमन अक्सर खुद का ख्याल कम ही रख पाती हैं, लेकिन यह बहुत जरूरी है, अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखें, सही आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम करने से आपको ऊर्जा मिलती है, तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान की आदत डालें, जब आप स्वस्थ रहेंगी, तो अपने बच्चे और काम दोनों के लिए बेहतर तरीके से समय निकाल सकेंगी.

– लचीली कार्य नीतियों का लाभ उठाएं

आजकल कई कंपनियां लचीली कार्य नीतियां प्रदान करती हैं, जैसे कि वर्क फ्रॉम होम या फ्लेक्सिबल शिफ्ट्स। यदि आपके कार्यस्थल पर ऐसी नीतियां हैं, तो इनका लाभ उठाएं, इससे आप काम के घंटों में लचीलापन ला सकती हैं और बच्चों के साथ समय बिता सकती हैं, यह संतुलन बनाने में मदद करता है और आपकी मानसिक शांति बनाए रखता है.

Also read : Buddha Quotes: गुस्से पर रखें काबू, पढ़िये गौतम बुद्ध के ये 5 कोट्स

– मां के साथ-साथ खुद को भी प्राथमिकता दें

मां बनने का मतलब यह नहीं है कि अपनी पहचान और इच्छाओं को भूल जाएं, बच्चों के लिए अपनी पूरी दुनिया समर्पित कर देना एक अच्छी बात है, लेकिन खुद की भी देखभाल करना जरूरी है, कभी-कभी खुद के लिए समय निकालें, जैसे कि पसंदीदा किताब पढ़ना, दोस्तों से मिलना या कोई शौक पूरा करना, इससे आपका मानसिक संतुलन बनाए रहता है और आप बेहतर तरीके से मां की भूमिका निभा पाती हैं.

Also read : Vidur Niti: जीवन में नहीं आएंगी परेशानियां फॉलो करें विदुर की ये 10 नीतियां

Also see : Parenting Tips : बच्चों के स्कूल का पहला दिन बनाए यादगार, अपनाएं ये टिप्स

वर्किंग वुमन के लिए मां बनने का सफर चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन सही दिशा, योजना और सपोर्ट के साथ यह अनुभव खुशियों से भर सकता है, इन पांच टिप्स को अपनाकर आप न केवल एक अच्छी मां बन सकती हैं, बल्कि खुद को भी एक मजबूत और खुशहाल महिला के रूप में महसूस कर सकती हैं.

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Ashi Goyal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola