Parenting Tips: पैरेंट्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए बच्चे करते हैं ये हरकतें

Updated:
विज्ञापन
parenting tips

parenting tips

Parenting Tips: जब बच्चों को अपने पैरेंट्स का ध्यान खुद की तरफ खींचना होता है तो वे कुछ चीजें करते हैं. आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: हर बच्चा चाहता है कि उसके पैरेंट्स का ध्यान हमेशा उस पर ही रहे. वह एक तरह से अपने परिवार में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनकर रहना चाहते हैं. अक्सर पैरेंट्स का ध्यान जबतक अपने बच्चों पर रहता है वे ठीक रहते हैं लेकिन, जैसे ही पैरेंट्स का ध्यान उनसे हटता है या फिर भटक जाता है तो वे कई तरह की हरकतें करने लगते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं हरकतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बच्चा अपने पैरेंट्स के ध्यान को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए करता है. चलिए इन हरकतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पैरेंट्स के बीच में बोलना

जब बच्चों को अपने पैरेंट्स का ध्यान अपनी तरफ खींचना होता है तो ऐसे में वे जब पैरेंट्स बात कर रहे हों तो उस बीच में बोल पड़ते हैं. कई बार बच्चे जोर-जोर से बोन लगते हैं तो कई बार अलग-अलग तरह के सवाल भी पूछने लग जाते हैं. वे ऐसा उस समय करते हैं जब उन्हें लगता है कि आप उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं.

Also Read: Parenting Tips: आपके बच्चों के दिमाग को पावरफुल बनाते हैं ये चीजें, आज ही डायट में करें शामिल

Also Read: Parenting Tips: अपने पैरेंट्स के मुंह से हर बच्चा सुनना चाहता है ये बातें

बढ़ा-चढ़ाकर बातें बताना

कई बार जब बच्चों को अपने पैरेंट्स का ध्यान अपनी तरफ खींचना होता है तो वे किसी भी कहानी या फिर बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताने लग जाते हैं. कई बार वे मनगढंत कहानियां बनाते हैं तो कई बार अपने स्कूल के किस्से सुनाने लग जाते हैं.

नखरा करना

छोटे बच्चों को नखरा करना शायद काफी अच्छा लगता है खासकर उस समय जब वे अपने पैरेंट्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं. छोटे बच्चे उस समय भी काफी ज्यादा नखरा करते हैं जब उनकी भावनाओं को या फिर जरूरतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है. जब बच्चों को अपने पैरेंट्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना होता है तो वे जोर-जोर से चिल्लाने और रोने भी लग जाते हैं.

Also Read: Parenting Tips: अपनी मां से बच्चे सीखते हैं ये बातें, आप भी जानें

बदमाशी करना

छोटे बच्चों और बदमाशी का रिश्ता काफी पुराना होता है. अक्सर कहा जाता है कि छोटे बच्चे बदमाशी नहीं करेंगे तो कौन करेगा? बता दें कई बार आपके बच्चे आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जान-बूझकर भी बदमाशी करने लग जाते हैं. वे चाहते हैं कि जब वे बदमाशी करें तो आप उन्हें रोकें और आपका ध्यान उनपर जाए.

पैरेंट्स के साथ चिपके रहना

जब बच्चों को अपने पैरेंट्स की जरूरत पड़ती है और उन्हें लगता है कि आप उनपर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो ऐसे में वे आपके पीछे-पीछे घूमने लग जाते हैं. कई बार वे आपका साथ छोड़ते ही नहीं है.

Also Read: Parenting Tips: सर्दियों में आपके छोटे बच्चे नहीं पड़ेंगे बीमार, नहलाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola