घर में नहीं है शू रैक? इन पुराने सामान से बनाएं शानदार जूता स्टैंड

Updated:
विज्ञापन

पुरानी चीजों से बनाएं आसान और खूबसूरत शू रैक, PC - AI

Old Things Shoe Rack Ideas: घर में जूतों के ढेर से परेशान हैं? नया शू रैक खरीदने से पहले घर पर पड़े पुराने सामान को देखें. प्लास्टिक बास्केट, कार्डबोर्ड बॉक्स और पुराने स्टील रैक से कम खर्च में बनाएं स्टाइलिश शू रैक.

विज्ञापन

Old Things Shoe Rack Ideas: घर में जूते-चप्पल रखने के लिए सही जगह न हो, तो अक्सर दरवाजे के पास या कमरे के कोनों में इनका ढेर लग जाता है. इससे घर थोड़ा अस्त-व्यस्त नजर आने लगता है. अगर आप नया शू रैक खरीदने का सोच रही हैं, तो पहले घर में रखे पुराने सामान को जरूर देखें. कुछ बेकार पड़ी चीजों की मदद से आप कम खर्च में जूते रखने की अच्छी जगह बना सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान तरीके.

विज्ञापन

प्लास्टिक की बास्केट से बनाएं शू रैक

प्लास्टिक की बास्केट से बनाएं शू रैक, pc - AI
प्लास्टिक की बास्केट से बनाएं शू रैक, pc - AI

घर में सब्जियां या दूसरी चीजें रखने वाली पुरानी प्लास्टिक बास्केट पड़ी है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. आप इससे जूतों के लिए छोटा और काम का रैक तैयार कर सकती हैं. सबसे पहले बास्केट को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद 2 से 3 बास्केट को एक के ऊपर एक रखें और रस्सी या मजबूत तार की मदद से बांध दें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • नीचे वाली बास्केट में भारी जूते रखें.
  • रैक को दीवार के सहारे रखें, ताकि यह आसानी से गिरे नहीं.
  • जूतों को धूल से बचाने के लिए ऊपर से कपड़े का कवर लगा सकती हैं.
  • पुराने कपड़े से घर पर ही रैक के लिए कवर तैयार किया जा सकता है.

पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स से बनाएं शू रैक

पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स से बनाएं शू रैक, PC - AI
पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स से बनाएं शू रैक, PC - AI

ऑनलाइन शॉपिंग से आए मजबूत कार्डबोर्ड के डिब्बे भी आपके काम आ सकते हैं. अलग-अलग डिब्बों को एक जैसे आकार में काटकर छोटे खाने तैयार करें. फिर इन्हें मजबूत गोंद या टेप से अच्छी तरह जोड़ दें. इस तरह कई छोटे खाने वाला रैक बन जाएगा, जिसमें आप जूते और चप्पल अलग-अलग रख सकती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • कार्डबोर्ड रैक को ऐसी जगह रखें जहां पानी या नमी न हो.
  • इसमें हल्के जूते और चप्पल रखना बेहतर रहेगा.
  • ज्यादा मजबूती के लिए कार्डबोर्ड की दो या तीन परतें साथ में लगाएं.
  • रैक को बहुत ज्यादा भारी सामान से न भरें.

पुराने स्टील रैक को दें नया काम

पुराने स्टील रैक को दें नया काम, PC - AI
पुराने स्टील रैक को दें नया काम, PC - AI

अगर घर में बर्तन रखने वाला पुराना स्टील रैक इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो उसे फेंकने से पहले एक बार शू रैक के तौर पर इस्तेमाल करके देखें. इसमें पहले से ही अलग-अलग खाने बने होते हैं, इसलिए जूतों को व्यवस्थित रखना आसान होगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • रैक के नीचे कपड़ा या पुरानी चटाई रख सकती हैं, ताकि जमीन पर खरोंच न आए.
  • सामने से ढकने के लिए पुराने कपड़े का कवर लगा दें.
  • रैक को दरवाजे के पास ऐसी जगह रखें, जहां आने-जाने में परेशानी न हो.
  • जूतों को रखने से पहले रैक को अच्छी तरह साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: साबुन का छोटा टुकड़ा भी आएगा काम, जानें Reuse करने के 5 आसान तरीके


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola