ePaper

Nutmeg For Wrinkle Removal: झुर्रियों को कहें अलविदा,जायफल से पाएं सुंदर और ग्लोइंग स्किन

Updated at : 13 Feb 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Nutmeg For Wrinkle Removal

Nutmeg For Wrinkle Removal

Nutmeg For Wrinkle Removal : आइए जानते हैं कि आप कैसे जायफल का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए कर सकते हैं और इसके फायदों का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Nutmeg For Wrinkle Removal: क्या आप जानते हैं कि मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला जायफल आपके स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए एक नेचुरल एक्सफ्लोइटेटर का काम करते हैं. जायफल के इस्तेमाल से हमारे चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है और यह स्किन को टाइट भी बनाता है. इसके अलावा जायफल में एंटी-एजिंग गुण होने के साथ ही इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बों, और पिम्पल्स से भी छुटकारा पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप कैसे जायफल का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए कर सकते हैं और इसके फायदों का लाभ उठा सकते हैं.

  • जायफल का लेप : जायफल का लेप बनाने के लिए 2 चम्मच जायफल को पीसकर पाउडर बनाएं. फिर इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिलाएं. अच्छी तरह से मिलाकर एक लेप तैयार कर लें. इस लेप को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
  • जायफल का तेल : जायफल का तेल बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच जायफल को पीस लें. फिर इसमें 1 चम्मच नारियल तेल या जैतून के तेल कोअच्छी तरह से में मिलाएं. इस तेल को अपने चेहरे पर लगाकर मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
  • जायफल का स्क्रब बनाने के लिए: जायफल का स्क्रब तैयार करने के लिए 2 चम्मच जायफल के पाउडर में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच नारियल तेल मिला लें. अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर मालिश करें और फिर ठंडे से फेस वाश कर लें.
  • जायफल और दूध का फेस पैक : फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में 2 चम्मच दूध मिला लें. इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए चेरे पर लगा कर रखें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
  • जायफल और दूध : जायफल और दूध का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में 2 चम्मच दूध मिला लें. इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Natural Makeup Remover: मेकअप रिमूव करें कुछ ऐसे, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

Also Read : Multani Mitti and Skin : क्या आप भी करते हैं मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, तो हो जायें सावधान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola