रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 झटपट स्नैक्स, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

Updated:
विज्ञापन

PC: बची हुई रोटी से स्नैक्स रेसिपी (AI Generated)

Leftover Roti Snacks: बची हुई रोटियों को फेंकें नहीं. घर पर ही बनाएं ये 4 झटपट, स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक्स.

विज्ञापन

Leftover Roti Snacks: रात के खाने के बाद रोटियां बच जाना घरों में आम बात है. अगले दिन इन्हें दोबारा खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में बची हुई रोटियों से कुछ नया और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको बाजार से अलग से बहुत कुछ लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में रखी सब्जियों और कुछ सामान्य चीजों की मदद से आप बची रोटी से कई तरह के स्नैक्स (Leftover Roti Snacks) बना सकती हैं. ये स्नैक्स बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएंगे.

विज्ञापन

1. रोटी पिज्जा

बच्चों को पिज्जा पसंद है तो बची हुई रोटी से झटपट रोटी पिज्जा बनाया जा सकता है.

सामग्री:

  • बची हुई रोटी
  • टोमैटो या पिज्जा सॉस
  • प्याज
  • टमाटर
  • शिमला मिर्च
  • कॉर्न
  • कद्दूकस किया हुआ चीज
  • थोड़ा सा चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले रोटी पर पिज्जा सॉस अच्छी तरह लगाएं.
  • इसके ऊपर प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और कॉर्न डालें.
  • अब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज फैला दें.
  • तवा गर्म करके रोटी रखें और धीमी आंच पर ढककर पकाएं.
  • जब चीज अच्छी तरह पिघल जाए और रोटी नीचे से कुरकुरी हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • इसे पिज्जा की तरह टुकड़ों में काटकर बच्चों को सर्व करें.
PC: AI Generated
PC: AI Generated

2. क्रिस्पी रोटी रोल (Leftover Roti Snacks)

रोटी से बना यह रोल रेसिपी शाम के नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए बढ़िया रहेगा.

सामग्री:

  • बची हुई रोटी
  • उबला हुआ आलू
  • प्याज
  • शिमला मिर्च
  • गाजर
  • हरी चटनी
  • चाट मसाला
  • नमक
  • थोड़ा सा तेल

बनाने का तरीका:

  • पैन में थोड़ा तेल गर्म करके प्याज और बाकी सब्जियां हल्की भून लें.
  • इसमें उबला हुआ आलू, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • रोटी को हल्का गर्म करके उस पर हरी चटनी लगाएं.
  • बीच में तैयार सब्जियों की फिलिंग रखें.
  • रोटी को कसकर रोल कर लें.
  • चाहें तो इसे तवे पर हल्का सेंक लें, ताकि रोल बाहर से थोड़ा क्रिस्पी हो जाए.
  • इसे बीच से काटकर सॉस के साथ सर्व करें.

3. मसाला रोटी चिप्स

अगर कुछ कुरकुरा खाने का मन हो तो बची हुई रोटी से चिप्स बनाना सबसे आसान तरीका है.

सामग्री:

  • बची हुई रोटी
  • थोड़ा सा तेल
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला
  • भुना जीरा पाउडर

बनाने का तरीका:

  • रोटियों को छोटे-छोटे त्रिकोण आकार में काट लें.
  • इन टुकड़ों पर थोड़ा तेल लगाएं.
  • ऊपर से नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और जीरा पाउडर छिड़कें.
  • अब इन्हें तवे पर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  • चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी क्रिस्पी कर सकती हैं.
  • तैयार रोटी चिप्स को टोमैटो सॉस या दही की डिप के साथ परोसें.
PC: AI Generated
PC: AI Generated

4. रोटी कटलेट

रोटी और आलू की मदद से स्वादिष्ट कटलेट भी तैयार किए जा सकते हैं. बच्चों को यह स्नैक काफी पसंद आ सकता है.

सामग्री:

  • 2-3 बची हुई रोटियां
  • 2 उबले हुए आलू
  • बारीक कटा प्याज
  • हरा धनिया
  • नमक
  • चाट मसाला
  • थोड़ा सा गरम मसाला
  • तेल

बनाने का तरीका:

  • रोटियों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर थोड़ा पानी डालकर नरम कर लें.
  • इसमें उबले हुए आलू और बाकी सभी सामग्री डालें.
  • हाथ से अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार करें.
  • अब इसके छोटे-छोटे गोल या अंडाकार कटलेट बना लें.
  • तवे पर थोड़ा तेल डालकर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
  • इन्हें हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.

यह भी पढ़ें: बाहर की चाट भूल जाएंगे, घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी और कुरकुरी पापड़ी चाट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola