Numerology: मूलांक 1 वालों के लिए कौन है बेस्ट पार्टनर, किससे मिलता है सच्चा प्यार

Updated at : 22 Mar 2025 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology

Numerology

Numerology: आज हम आपको बताएंगे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वालों के लिए कौन से अंक वाला बेस्ट पार्टनर बनता है और इनकी अपने जीवनसाथी के साथ कैसा रिश्ता होता है.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष में संख्याओं के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, गुण और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है. यह अंक आमतौर पर जन्म तिथि को जोड़कर निकाला जाता है, जिसे मूलांक कहते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने के 1, 10, 19, 28 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 1 होगा. इस मूलांक के आधार पर इन व्यक्तियों का स्वभाव का पता लगाया जाता है और भविष्यवाणी की जा सकती है. इसी के आधार पर आज हम आपको बताएंगे कि मूलांक 1 वालों के लिए कौन से अंक वाला बेस्ट पार्टनर बनता है और इनकी अपने जीवनसाथी के साथ कैसा रिश्ता होता है.

मूलांक 1 के साथ बनती है जोड़ी

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वालों की अपने ही मूलांक वालों के साथ अच्छा रिश्ता बन सकता है. ये एक दूसरे के लिए बहुत लॉयल रहते हैं. इसके साथ ही, ये जोड़ी रिश्ते में एक दूसरे का खूब सम्मान भी करते हैं, जिसके कारण इनकी आपस में अच्छी समझ और संबंध बनता है.

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 4 वालों की किससे बनती है बेस्ट जोड़ी, मिलता है सच्चा प्यार, जानें यहां

मूलांक 2

मूलांक 2, यानी कि जिनका जन्म 2, 11, 20 तारीख को होता है, वे मूलांक 1 वालों के लिए अच्छे पार्टनर साबित होते हैं. इन दोनों की जोड़ी मिठास भरी होती है और ये एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं.  इसके अलावा, मूलांक 2 वाले मूलांक 1 वालों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करते हैं.

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है. ये लोग मूलांक 1 वाले लोगों के साथ एक दूसरे के लिए सक्षम होते हैं. ये जोड़ी अपने जीवन में एक दूसरे की इच्छाओं का बहुत ख्याल रखते हैं, जिसके कारण इनकी जोड़ी बहुत प्यारी और मजबूत होती है.

मूलांक 8

8, 17, 26 तारीख पर जन्मे लोग मूलांक 1 वालों के लिए बहुत अच्छे पार्टनर बनते हैं. ये जोड़ी एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी तरह से तालमेल बिठाते हैं और उनके रिश्ते में बहुत प्यार और सम्मान होता है. 

ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत मासूम होती है इस मूलांक की लड़कियां, जरुरत से ज्यादा होती हैं इमोशनल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola