ePaper

Photos : अब बाल नहीं होंगे सफेद, बस इन 7 चीजों को अपनाने की जरूरत

Updated at : 24 Jul 2023 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : अब बाल नहीं होंगे सफेद, बस इन 7 चीजों को अपनाने की जरूरत

कम उम्र में बाल सफेद होना अब एक आम बात बन गई है. युवाओं में तो यह दिक्कत बहुत तेजी से बढ़ ही रही है साथ ही बच्चे भी अब इसकी गिरफ्त में हैं. जीवनशैली और दिनचर्या में बदलाव के कारण भी हमारे बालों में जल्दी सफेदी आ सकती है. ऐसे में कुछ टिप्स् को अपनाकर हम अपनें बाल को सफेद होने से बचा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

नियमित तेल मालिशः  बालों में नियमित रूप से तेल लगाना बहुत जरूरी है. नारियल तेल, अमला तेल, ब्राह्मी तेल आदि केशवार्धक तेलों का उपयोग करके बालों की मालिश करना फायदेमंद होता है. यह बालों के पोषण को बढ़ाता है और सफेदी को कम करता है.

undefined

पोषणयुक्त आहार लेंः  प्रतिदिन सेब, गाजर, संतरा, आंवला और पालक जैसे भूरे और लाल फल सेवन करें. इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मजबूती देते हैं और सफेदी को कम करते हैं.

undefined

शीर्षासन योग: योग करना बालों की कई समस्या को कम कर सकता है. ऐसे में कुछ योगासन है जिसे करने से बालों को सफेद होने से बचा सकते है. जिसमें से एक है शीर्षासन. शिर्षासन करने से खून प्रवाह में सुधार होता है, जो बालों के पोषण में मदद करता है. यह बालों को काले और चमकदार रखता है.

undefined

खूब सारा पानी पियें: पानी के पर्याप्त सेवन से शरीर के अंदर की पानी की मात्रा बनी रहती है और बालों के सफेद होने से रोक जा सकता है. पानी में जरूरी मिनरल होते हैं. जैसे आयरन, जिंक, कॉपर और कैल्शियम. ये सभी तत्व बालों के लिए बहुत जरूरी होते हैं.अगर आप पानी पीते हैं तो यह सभी पोषक तत्व आप को पानी से मिल सकता है और बालों से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है.

undefined

केमिकल का परहेज़ करें: हेयर कलर और केमिकल वाले उत्पादों का अधिक उपयोग करने से बचें, यह बालों के स्वास्थ्य को खराब कर सकते हैं और सफेदी को बढ़ा सकते हैं. बेहतर विकल्प नैचरल या फिर कम केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल है.

undefined

करी पत्ता का सेवनः करी पत्ते विटामिन बी से भरपूर होते हैं. यह बालों के पोर्स में पिगमेंट मेलामाइन को रिस्टोर करने में मदद करते हैं और बालों को सफ़ेद होने से रोकते हैं. साथ ही आपको बता दें कि यह बीटा-केराटिन का भी एक स्रोत है, जो बालों के झड़ने से भी रोकता है.

undefined

आंवला का उपयोगः आंवला नैचरल एस्ट्रिजेंट होता है, जो बालों की चमक और रंग को सुरक्षित रखने में मदद करता है. आप चाहें, तो कच्चे आंवले को ब्लेंड कर उसका पेस्ट बनाते हुए स्कैल्प में लगा सकती हैं, या इसकी जगह मार्केट में मिलने वाला आंवला पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे आपको बस पानी के साथ घोलकर बालों पर लगाना होगा.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola