New Year 2026 Party Recipes: लजीज पनीर टिक्का बाइट्स के साथ पार्टी को बनाएं यादगार

New Year 2026 Party Recipes
New Year 2026 Party Recipes: घर पर सेलिब्रेट कर रहे हैं नया साल. मेहमानों को सर्व करें ये इंस्टेंट पनीर टिक्का बाइट्स. बिना ओवन और तंदूर के 10 मिनट में बनने वाली यह आसान रेसिपी यहां देखें.
New Year 2026 Party Recipes: नए साल का जश्न हो और खाने में कुछ चटपटा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. नये साल के स्वागत के लिए अगर आप भी घर पर छोटी सी पार्टी प्लान कर रहे हैं और मेन्यू को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपके लिए लाए हैं पनीर टिक्का बाइट्स. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको न तो तंदूर की जरूरत है और न ही घंटों की मेहनत.मात्र 10 मिनट में तैयार होने वाला यह स्नैक आपके मेहमानों का दिल जीत लेगा. तो चलिये बनाते हैं जीज पनीर टिक्का बाइट्स.
सामग्री
- पनीर: 250 ग्राम (बड़े क्यूब्स में कटा हुआ)
- सब्जियां: 1 प्याज और 1 शिमला मिर्च (क्यूब्स में कटे हुए)
- मैरिनेशन के लिए: 3 चम्मच गाढ़ा दही, 1 चम्मच बेसन (भुना हुआ), 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट.
- मसाले: आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, थोड़ा सा गरम मसाला, नमक स्वादअनुसार.
- अन्य: 1 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच तेल और टूथपिक्स
बनाने की विधि
- मैरिनेशन तैयार करें: एक बड़े बाउल में दही, भुना बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी सूखे मसाले मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी डालें.
- सब्जियां और पनीर मिलाएं: अब इस पेस्ट में पनीर के क्यूब्स, कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला सब पर लग जाए. इसे 5 मिनट छोड़ दें.
- तवे पर सेकें : एक नॉन-स्टिक पैन या तवे पर थोड़ा सा तेल गरम करें. पनीर और सब्जियों को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
- प्लेटिंग और सर्विंग: जब पनीर सेंक जाए तो एक टूथपिक लें. उसमें पहले एक शिमला मिर्च, फिर एक प्याज और अंत में पनीर का टुकड़ा डालें.
- फाइनल टच: ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला और बारीक कटा हरा धनिया छिड़कें.आपकी पनीर टिक्का बाइट्स तैयार हैं.
Also Read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




