ePaper

एडवांस तैयारी से New Year पार्टी को बनाएं यादगार, करें इन बेहतरीन तरीकों को शामिल

Updated at : 26 Dec 2023 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
एडवांस तैयारी से New Year पार्टी को बनाएं यादगार, करें इन बेहतरीन तरीकों को शामिल

नए साल के शानदार आगाज के लिए पार्टी अरेंजमेंट कर रहे हैं, तो उसकी तैयारी पहले ही कर लें. इस आगाज को यादगार बनाने के लिए अगर आप कुछ टिप्स फॉलो करेंगे, तो पार्टी बेहतरीन हो सकती है. हम बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसें आपकी पार्टी यादगार होगी.

विज्ञापन
undefined

न्यू ईयर का सेलिब्रेशन काफी मायने रखता है. यह वह वक्त होता है जब हम पुरानी यादों को पीछे छोड़ते हैं और नई शुरुआत को एक आकार देते हैं. नए रेजोल्यूशन लेते हैं. पूरे माहौल को उत्सवी बनाने के लिए गेम्स और म्यूजिक को भी शामिल करें. डिनर में मेहमानों के पसंद का ख्याल रखें.

undefined
घर पर प्लान करें डिनर पार्टी

करीबी दोस्तों के साथ घर पर ही डिनर पार्टी प्लान कर सकते हैं. इसकी तैयारी एक दिन पहले से की जा सकती है. मेनू डिसाइड करने में अपने दोस्तों की लाइकिंग का ख्याल रखें. यह उनके लिए सरप्राइज हो सकता है.

undefined
न्यू ईयर रेजोल्यूशन जार बनाएं

न्यू ईयर को लेकर सबके अपने-अपने रेजोल्यूशन होते हैं. पर आप कुछ ऐसे रेजोल्यूशन सुझा सकते हैं जो आपके सभी दोस्तों के काम के हों. कागज की पर्चियों पर अलग-अलग रेजोल्यूशन लिखकर उन्हें जार में रखें. और दोस्तों को उनमें से एक-एक चूज करने को कहें. जिनके हिस्से जो रिजोल्यूशन आएगा वह अगले साल उसको फॉलो करेंगे और अचीव करेंगे.

undefined
शेयर करें अच्छी यादें

बीते वर्ष ने दर्द दिया होगा, तो कई खुशियां भी दी होंगी. इन खुशियों को नववर्ष की पूर्व संध्या पर दोस्तों के साथ बाटें. उन्हें याद करें. उन खुशियों को एक बार फिर सेलिब्रेट भी किया जा सकता है. नव वर्ष की पूर्व संध्या से अच्छा समय इसके लिए आगे नहीं आ सकता.

undefined
फोटोशूट के लिए बनाएं बैकग्राउंड

न्यू ईयर सेलिब्रेशंस को यादगार रखने के लिए फोटोशूट तो होना ही है. अच्छा होगा कि इसके लिए एक आकर्षक बैकग्राउंड बना कर रखें. एक से ज्यादा भी बैकग्राउंड बनवा सकते हैं, जो आपके मेहमानों को पसंद आएंगे.

undefined
पहले से डिसाइड करें पार्टी थीम

सेलिब्रेशन की पार्टी थीम को पहले से डिसाइड करके रखें. इसके लिए अपने कुछ करीबी दोस्तों से सलाह ले सकते हैं. सलाह के आधार पर एक डिफरेंट थीम डिसाइड करें. ध्यान रखें यह थीम आपके सभी मेहमानों में पार्टी से पहले रिवील न हो. इससे उत्सुकता बनी रहेगी.

undefined
ग्रुप के मुताबिक करें म्यूजिक अरेंजमेंट

अपने एज ग्रुप के अनुसार ही म्यूजिक की अरेंजमेंट करें. इस ग्रुप के मुताबिक इस दौर के म्यूजिक व बॉलीवुड सांग्स का पहले से अरेंजमेंट करके रखें. डांस थीम पर बेस्ड म्यूजिक तो होगा ही.

undefined
चार-पांच दिन पहले भेज दें इन्विटेशंस

गेस्ट्स को इन्विटेशंस चार-पांच दिन पहले ही भेज दें ताकि वे अपनी तैयारी पूरी कर सकें. इनविटेशन का कार्ड तैयार करने में भी थीम का ख्याल रखें.

undefined
क्लासिक गेम्स से बनाएं शाम

न्यू ईयर सेलिब्रेशन की पूर्व संध्या पर क्लासिक गेम्स को भी शामिल करें. इंडोर गेम्स चूज किए जा सकते हैं या ऐसे गेम्स जो आप बचपन में खेलते हों. यह भी आपके दोस्तों को सरप्राइज करेगा. पुराने दौर को याद करने का यह एक अच्छा तरीका है.

undefined
डीजे सांग प्ले लिस्ट करें रेडी

पार्टी की सबसे बड़ा आकर्षण डांस होता है. इसके लिए डीजे सांग प्ले लिस्ट पहले से रेडी रखें. इसके अलावा अपने दोस्तों के पसंदीदा गाने की लिस्ट भी रेडी रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola