New year 2024 Tips: सोमवार से शुरू हो रहा है नया साल, बन रहा है गजकेसरी योग, मिलेगा शुभफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Dec 2023 10:13 PM

विज्ञापन

New year 2024 Tips: पंचांग के अनुसार साल 2024 का आरंभ बहुत खास दिन से हो रहा है. पहले दिन तिथि, नक्षत्रों का विशेष संयोग साधक को दुख, संकट, दरिद्रता से दूर रखेगा, बस कुछ खास नियमों का पालन करें. मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त यहां जानें.

विज्ञापन

New year 2024 Tips: नया साल 2024 का शुभारंभ कल सोमवार से शुरू हो रहा है. भगवान शिव का खास दिन माने जाने वाले इस दिन से साल की शुरूआत होना, कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है. पंचांग के अनुसार साल 2024 का आरंभ बहुत खास दिन से हो रहा है.

पहले दिन तिथि, नक्षत्रों का विशेष संयोग साधक को दुख, संकट, दरिद्रता से दूर रखेगा, बस कुछ खास नियमों का पालन करें. मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त यहां जानें.

साल 2024 के पहले दिन शिवलिंग जलाभिषेक का मुहूर्त

साल 2024 के पहले दिन पौष महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पड़ रही है जो दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. साथ ही, नए साल के पहले दिन यानी कि 1 जनवरी को सुबह 8 बजकर 36 मिनट मघा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा.

1 जनवरी 2024 मुहूर्त (1 January 2024 Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05.25 – सुबह 06.19

अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12.04 – दोपहर 12.45

विजय मुहूर्त – दोपहर 02.08 – दोपहर 02.49

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05.32 – शाम 06.00

निशिता मुहूर्त – रात 11.57 – प्रात: 12.52, 2 जनवरी

1 जनवरी 2024 शुभ योग (1 January 2024 Shubh Yoga)

आयुष्मान योग – 1 जनवरी 2024, प्रात: 03.31 – 2 जनवरी 2024, सुबह 04.36

गजकेसरी योग – मेष राश में गुरु-चंद्रमा की युति गजकेसरी योग बनेगा.

लक्षमी नारायण योग – शुक्र-बुध इस दिन वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे, इससे ये योग बनता है.

आदित्य मंगल योग – सूर्य-मंगल इस दिन धनु राशि में एक साथ होंगे, जिससे ये योग बनेगा

बन रहा है गजकेसरी योग

सोमवार के दिन आयुष्मान, आदित्य मंगल योग, गजकेसरी योग और लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बन रहा है.चार ग्रहों के गोचर से लक्ष्मी नारायण राजयोग और बुधादित्य राजयोग बन रहा है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola