ePaper

Neem Karoli Baba: जीवन में इन बुरी आदतों का त्याग करने से बन सकते हैं धनवान, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

Updated at : 16 Mar 2025 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

नीम करोली बाबा

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की बताई बातों को अपने जीवन में अनुसरण करने वाला व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है. साथ ही ये बातें हर मुश्किल से छुटकारा दिलाने का भी काम करता है.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba:  नीम करोली बाबा भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और संत थे. आज भले ही वे इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी उनके अनुयायियों में जिंदा है. उनका आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है, जो कि कैंची धाम के नाम से जाना जाता है. यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. उनकी शिक्षाएं लोगों का मार्गदर्शन करती हैं. बाबा की बताई बातों को अपने जीवन में अनुसरण करने वाला व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है. ऐसे में, आज हम आपको नीम करोली बाबा के कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे है, जिसका त्याग करने से व्यक्ति बन सकता है धनवान. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, दुख रहेगा आपसे कोसों दूर, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: इन आदतों वाले लोग हमेशा रह जाते हैं गरीब, कमाने के बाद भी नहीं टिक पाता धन

घमंड करना 

नीम करोली बाबा कहते थे, किसी भी चीज का घमंड करना मनुष्य को गलत दिशा की तरफ ले जाता हैं. अगर आप अपने घमंड का त्याग करते है तो यह आपके जीवन को बहुत अच्छा बना सकता है और आप दूसरों के बीच अच्छे संबंध स्थापित कर सकते हैं. 

गुस्सा करना 

बाबा के अनुसार, जो भी व्यक्ति गुस्से में निर्णय लेता है उसे अपने जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं होती हैं. साथ ही गुस्सा आपकी शक्ति को भी नष्ट कर देता है. इसके लिए आपको अपने जीवन से क्रोध का त्याग करना चाहिए. 

लालच करना 

नीम करोली बाबा के अनुसार, जिंदगी में व्यक्ति को किसी भी मोह माया के फेर में नहीं फंसना चाहिए. यह व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोक देती है. जिस व्यक्ति के इंसान में ये आदतें होती हैं, वह धन कभी नहीं कमा पाता है. इसके अलावा, व्यक्ति को किसी चीज की लालच भी नहीं करनी चाहिए. जिस भी व्यक्ति के स्वभाव में लालच अधिक हो जाता है, वह आगे नहीं बढ़ पाता है.

जलन करना 

बाबा कहते है, किसी व्यक्ति के विकास को देखकर आपको जलना नहीं चाहिए. बल्कि, आपको अपने सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola