ढाबा स्टाइल में ऐसे तैयार करे मटन करी, स्वाद ऐसा कि घर वाले चाट जाएंगे थाली

Mutton Curry Recipe
Mutton Curry Recipe: मटन बनाने की विधि बहुतों को नहीं पता होता है. लेकिन इसे बनाना बेहद आसान होता है. अगर इस विधि को फॉलो कर लें तो आराम से आप ढाबा स्टाइल मटन करी तैयार कर लेंगे.
Mutton Curry Recipe: नॉनवेज लवर्स के लिए मटन सबसे पसंदीदा मीट होता है. इस खाने के कई फायदे हैं. दरअसल मटन में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामीन बी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. मांसपेशियों के विकास और मरम्मत के साथ साथ उर्जा को बनाए रखने में मदद करता है. लेकिन लोगों की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि इस मटन को स्वादिष्ट तरीके से कैसे बनाया जाए. अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं. हम आपको ऐसी रेसिपी बतायेंगे जो बिना किसी झंझट के आसानी से बन जाए.
सामग्री
750 ग्राम मटन
तेज पत्ता 2 से 3
हरी मिर्च 8 से 10
4 बड़े आकार का प्याज बरीक कटा हुआ
2 टमाटर बारीक कटा हुआ
3 से 4 दाल चीनी
2 से 4 लौंग
1 से 2 जावित्री
2 से 3 इलायची
सरसों का तेल
आधा चम्मच गर्म मसाला पाउडर
आधा चम्मच चाट मसाला पाउडर
थोड़ा सा काला नमक
1 से 2 सूखी लाल मिर्च
थोड़ा सा हल्दी पाउडर
एक चम्मच मीट मसाला पाउडर
एक चम्मच भूना जीरा हुआ पाउडर
थोड़ी देगी मिर्च का मसाला
2 चम्मच अदरक लहसून का पेस्ट
नमक स्वाद अनुसार
कैसे करे तैयार
सबसे पहले मीडियम आंच में तेल को गैस पर चढ़ाकर गर्म करें. जब तेल गरम हो जाए तो तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, दाल चीनी, लौंग, जावित्री, इलायची को डालकर तड़का लगा दें. उसके उसमें कटी हुई प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूने. जब प्याज अच्छे से भून जाए तब उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर फिर उसे अच्छे से भूने. इसके बाद आवश्यकता अनुसार नमक डाले. जब मसाले अच्छे से भून जाए तब मटन को अच्छे से धोकर डाल दें. फिर कुछ देर तक उसे भूनते रहे. इसके बाद उसमें अपने सारे मसाले डाल लें. फिर मसाले को अच्छे से भून लें. फिर इसमें थोड़ा सा पानी डाल लें और उसमें अच्छे से उबाल आने दें. मटन को गलने में कम से 1 घंटे का वक्त लगता है. आपका मटन बिल्कुल तैयार है.
Also Read: लड़कियों की यह 5 साइन जान लें और करें प्यार का इजहार, तुरंत कहेगी- I Love You Too
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




