Mother's Day 2023 Gift Ideas: मदर्स डे अपनी मम्मी को ऐसे करवाएं स्पेशल फील, खास दिन को करें सेलिब्रेट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 May 2023 12:43 PM
Mother's Day 2023 Gift Ideas: एक मां अपने बच्चों की परवरिश करने के साथ उसमें संस्कार पिरोने का काम करती है, उसके उज्जवल भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करती है. ऐसी कई छोटी-छोटी चीजें हैं जो गिफ्ट करके अपनी मम्मी की खुशियां बढ़ा सकते हैं. तो आइये जानते हैं...
Mother’s Day 2023 Gift Ideas: मई माह के दूसरे रविवार को मातृ दिवस यानी मदर्स डे मनाया जाता है. उन्हें इस खास दिन पर स्पेशल फील करवा सकते हैं. ये दिन मां को समर्पित होता है. एक मां अपने बच्चों की परवरिश करने के साथ उसमें संस्कार पिरोने का काम करती है, उसके उज्जवल भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करती है. ऐसी कई छोटी-छोटी चीजें हैं जो गिफ्ट करके अपनी मम्मी की खुशियां बढ़ा सकते हैं. तो आइये जानते हैं…
बता दें कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई. अमेरिका की एक फेमस एक्टिविस्ट एना जार्विस अपने मां के बेहद करीब थी और उनसे बेहद प्यार करती थी. उन्होंने अपनी मां की देखभाल के लिए जिंदगी भर शादी नहीं की. इसके बाद एनी की मां की मृत्यु हो गई. अपनी मां के गुजर जाने के बाद एनी ने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में लगा दी.
फेवरेट डिश बनाकर खिलाएं
यदि मां का कोई खास फूड है, तो आज उन्हें किचन से एक दिन के लिए छुट्टी दें. और उनकी फेवरेट डिश को उन्हें बनाकर खिलाएं.
आभूषण महिलाओं का श्रृंगार होता है. ऐसे में आप अपनी मम्मी को साड़ी-सूट के अलावा कोई खास नेकलेस गिफ्ट कर सकते हैं. यह जीवन भर उन्हें खास महसूस करवाएगा.
यदि मां जॉब होल्डर है या हाउसवाइफ हैं तो उन्हें सिल्क साड़ी पहनना बेहद पसंद होगा. ऐसे में इस खास दिन उन्हें उनकी फेवरेट कलर की साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं.
अकसर मांएं रोजमर्रा के कार्यों में इतना बिजी हो जाती हैं कि वह खुद को समय नहीं दे पाती. ऐसे में सारे कामों को खुद करके आप अपनी मां का वक्त बचा सकते हैं और उन्हें ब्यूटी पार्लर या शॉपिंग पर ले जा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर आप अपनी मां को नया हेयरकट दे सकते हैं या मैनीक्योर, पेडीक्योर आदि की मदद से खूबसूरत बना सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










