Aloo Paneer Kebab Recipe: तेज बारिश में चाय और आलू पनीर कबाब की जुगलबंदी, इस तरह 5 मिनट में तैयार परफेक्ट मानसून स्नैक

AI generated image
Aloo Paneer Kebab Recipe: बारिश के मौसम में गरमागरम चाय के साथ कुछ कुरकुरे चाहिए? ट्राई करें झटपट बनने वाले आलू पनीर कबाब. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
Aloo Paneer Kebab Recipe: बारिश का मौसम और गरमागरम चाय के साथ कुछ कुरकुरे स्नैक्स, यह कॉम्बिनेशन हर किसी का फेवरेट होता है. ऐसे में अगर कुछ झटपट, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना हो, तो आलू पनीर कबाब से बेहतर कुछ नहीं. ये कबाब न सिर्फ जल्दी बनते हैं बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आते हैं. आइए जानते हैं, कैसे बनाएं मानसून स्पेशल आलू पनीर कबाब.
आलू पनीर कबाब बनाने की सामग्री
- उबले हुए आलू – 3 मीडियम साइज के
- कसा हुआ पनीर – 1 कप
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
- बारीक कटा धनिया – 2 टेबल स्पून
- बारीक कटी हरी मिर्च – 1
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
- गरम मसाला – आधा टीस्पून
- चाट मसाला – 1 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
ये भी पढ़ें: Aloo Chips Recipe: बरसात के मौसम को बनाएं और भी खास, इस तरह झटपट तैयार करें ये क्रिस्पी चिप्स
ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी
आलू पनीर कबाब बनाने की विधि
- सबसे पहले उबले आलू को अच्छे से मैश कर लें.
- उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, ब्रेड क्रम्ब्स और सभी मसाले डालें.
- धनिया और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं और एक चिकना मिश्रण तैयार करें.
- इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब के आकार बनाएं.
- एक पैन में हल्का सा तेल गरम करें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें.
- गरमागरम कबाब को हरी चटनी और चाय के साथ परोसें.
- इन कबाब को आप एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं ताकि ये और हेल्दी बनें. साथ ही गरम मसाले का स्वाद मानसून में खाने का मजा दोगुना कर देता है.
ये भी पढ़ें: Potato Onion Roll Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं मसालेदार और कुरकुरे आलू-प्याज रोल, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




