ePaper

Mixed Fruit Lassi Recipe: गर्मी में ठंडक और ताजगी का स्वाद, मिक्स फ्रूट लस्सी के साथ

Updated at : 04 May 2025 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
Mixed Fruit Lassi Recipe

Mixed Fruit Lassi Recipe

Mixed Fruit Lassi Recipe: ताजे फलों से बनाई गयी यह लस्सी सभी को खूब पसंद आएगी. तो आइये आइये जानते हैं इस टेस्टी और हेल्दी लस्सी बनाने की आसान रेसिपी क्या है.

विज्ञापन

Mixed Fruit Lassi Recipe: गर्मी के मौसम में लोग ठंडी और ताजगी से भरी ड्रिंक पीना बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में लस्सी एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती है. अगर आप सादे लस्सी का स्वाद और इसके फायदे बढ़ाकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस गर्मी में मिक्स फ्रूट लस्सी जरूर ट्राई करें. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शरीर को ठंडक और ताजगी देने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. ताजे फलों से बनाई गयी यह लस्सी सभी को खूब पसंद आएगी. तो आइये आइये जानते हैं इस टेस्टी और हेल्दी लस्सी बनाने की आसान रेसिपी क्या है.

सामग्री

  • 1 पका हुआ आम
  • 1 कप अनानास (कटे हुए टुकड़ों में)
  • 1 केला (कटे हुए टुकड़ों में)
  • 1 कप दही
  • 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1-2 चमच शहद (स्वाद अनुसार)
  • बर्फ के टुकड़े (गर्मियों में ठंडक के लिए)
  • पुदीने के पत्ते (सजावट के लिए)

ये भी पढ़ें: Boondi Raita Recipe: ठंडक और स्वाद से भरपूर, बूंदी रायता की आसान रेसिपी

मिक्स्ड फ्रूट लस्सी बनाने की विधी

फलों को काटना: सबसे पहले, आम, अनानास और केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

ब्लेंडर में मिश्रण तैयार करना: अब एक ब्लेंडर में दही और कटे हुए फलों को डालें. इसके साथ ही दालचीनी पाउडर और शहद भी डालें. दालचीनी और शहद से लस्सी में एक बेहतरीन स्वाद और खुशबू आएगी. इसके बाद ब्लेंडर को मीडियम स्पीड पर चलाएं और मिश्रण को तब तक ब्लेंड करें जब तक वह पूरी तरह से स्मूथ और क्रीमी न हो जाए.

लस्सी को सर्व करना: अब तैयार मिश्रण को सर्विंग ग्लास में डालें. ग्लास में लस्सी भरने के बाद बर्फ के कुछ टुकड़े डालें ताकि लस्सी ठंडी और ताजगी से भरी रहे.

सजावट करना: लस्सी के ऊपर पुदीने के कुछ ताजे पत्ते डालकर सजाएं.

ये भी पढ़ें: Sattu Paratha Recipe: गर्मी में झटपट बनाएं सत्तू के पराठे, बिहार की स्पेशल रेसिपी अब आपके किचन में

ये भी पढ़ें: Dahi Sabji Recipe: दही की चटपटी और हेल्दी सब्जी, अब मिनटों में बनाएं टेस्टी डिनर

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola