ePaper

Boondi Raita Recipe: ठंडक और स्वाद से भरपूर, बूंदी रायता की आसान रेसिपी

Updated at : 03 May 2025 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Boondi Raita Recipe

Boondi Raita Recipe

Boondi Raita Recipe: मसालेदार दही में भीगी हुई मुलायम बूंदी, ऊपर से धनिया या पुदीने की ताजगी, हर एक चम्मच में ठंडक और स्वाद का अनोखा अनुभव मिलता है. चाहे आप इसे बिरयानी, पुलाव या पराठों के साथ परोसें, यह हर बार वाहवाही बटोरता है. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं घर पर आसान तरीके से बूंदी रायता बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Boondi Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंडा रायता खाने का मजा ही कुछ और होता है. जब बात हो रायते की, तो बूंदी रायता हर किसी की पसंद बन जाता है. यह एक आसान, झटपट बनने वाली और बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जो किसी भी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है. मसालेदार दही में भीगी हुई मुलायम बूंदी, ऊपर से धनिया या पुदीने की ताजगी, हर एक चम्मच में ठंडक और स्वाद का अनोखा अनुभव मिलता है. चाहे आप इसे बिरयानी, पुलाव या पराठों के साथ परोसें, यह हर बार वाहवाही बटोरता है. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं घर पर आसान तरीके से बूंदी रायता बनाने की रेसिपी.

सामग्री

  • 1/2 कप बूंदी – सादी या नमकीन
  • 1 कप दही – ताजा
  • 1/4 से 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटी चम्मच सौंफ पाउडर – ऑप्शनल
  • 1/2 छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर या कयेन पेपर
  • 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर – ऑप्शनल
  • 1 से 2 बड़े चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती या 1 बड़ा चम्मच पुदीना पत्ती
  • स्वाद अनुसार काला नमक, सेंधा नमक

विधि

  1. सबसे पहले 1.5 कप पानी गर्म करें और उसे बाउल में डालकर उसमें बूंदी भिगो दें. ढककर 9 से 12 मिनट तक भिंगोएं. ध्यान रखें, ज्यादा देर भिगोने से बूंदी चिपचिपी हो सकती है.
  2. जब तक बूंदी भीग रही हो, तब तक दही तैयार कर लें. एक बाउल में ताजा दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें ताकि वह एकदम चिकनी और मुलायम हो जाए. खट्टा दही इस्तेमाल न करें, और कोशिश करें कि घर का ताजा दही हो.
  3. अब भीगी हुई बूंदी से पूरा पानी निकाल लें. इसके लिए बूंदी को एक छन्नी में डालें और हल्के हाथों से दबाएं ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाए. बहुत ज्यादा दबाएं नहीं, वरना बूंदी टूट सकती है या मैश हो सकती है.
  4. अब इस निचोड़ी हुई बूंदी को फेंटी हुई दही में डालें और एक चम्मच की मदद से धीरे-धीरे मिलाएं. ध्यान रखें कि बूंदी टूटे नहीं और सबकुछ अच्छे से मिक्स हो जाए.
  5. अब इसमें स्वाद के अनुसार मसाले मिलाएं. इसमें आप चम्मच चाट मसाला,भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर या कयेन पेपर, काली मिर्च पाउडर (अगर चाहें तो), और सौंफ पाउडर भी डाल सकते हैं. साथ ही स्वाद अनुसार काला नमक, सफेद नमक या सेंधा नमक भी मिलाएं. अब इन सभी मसालों को अच्छी तरह दही और बूंदी में मिला दें और स्वाद चखकर जरूरत हो तो थोड़ा और मसाला या नमक डाल लें.
  6. लास्ट में, ऊपर से धनिया पत्ती या पुदीना पत्ती डालें. आप चाहें तो दोनों को भी मिक्स कर सकते हैं.

अब आपका बूंदी रायता तैयार है. यह रायता बिरयानी, पुलाव, जीरा राइस, केसर राइस या स्टफ्ड पराठों जैसे आलू पराठा, गोभी पराठा या मूली पराठा के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है.

ये भी पढ़ें: Moong Dal Pakoda Recipe: चाय की चुस्की के साथ बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल पकोड़े, आसान रेसिपी, लाजवाब स्वाद

ये भी पढ़ें: Sattu Paratha Recipe: गर्मी में झटपट बनाएं सत्तू के पराठे, बिहार की स्पेशल रेसिपी अब आपके किचन में

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola