ePaper

Minimalist Mehndi Designs: सादगी में छुपी है असली खूबसूरती,ट्राय करें मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइनों की ये खास स्टाइल

Updated at : 02 Jun 2025 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
Minimalist Mehndi Designs: सादगी में छुपी है असली खूबसूरती,ट्राय करें मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइनों की ये खास स्टाइल

Minimalist Mehndi Designs: चाहे बात हो हल्दी की रस्म की, ऑफिस फंक्शन की या कैजुअल आउटिंग की मिनिमलिस्ट मेहंदी आपके लुक को देगा क्लासी और मॉडर्न टच.

विज्ञापन

Minimalist Mehndi Designs: भारी-भरकम मेहंदी डिजाइनों का दौर अब धीरे-धीरे बदल रहा है. 2025 में दुल्हनों और मेहंदी प्रेमियों के बीच ‘मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन’ का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है.यह सादगी और सुंदरता का एक बेहतरीन मिश्रण है जो हाथों को एक क्लासी और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है.

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन यानि सरल, साफ-सुथरे और हल्के-फुल्के पैटर्न जो आपके हाथों को निखारते हैं बिना उन्हें ज्यादा भरे. ये स्टाइल हर उम्र और हर मौके के लिए परफेक्ट है.

चाहे शादी हो, फंक्शन हो या कोई कैज़ुअल इवेंट मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन आपके लुक को देती है एक अलग ही क्लास और एलिगेंस.

सिंगल बेल डिजाइन: इसमें हाथ या पैर पर एक पतली और सुंदर बेल बनाई जाती है जिसमें हल्के फ्लोरल या ज्यामितीय मोटिफ हो सकते हैं.यह डिजाइन बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लगता है.

उंगली पर फोकस: इस डिजाइन में पूरी हथेली को खाली रखा जाता है और केवल उंगलियों पर ही बारीक और आकर्षक डिजाइन बनाए जाते हैं. इसमें छोटे-छोटे फूल, पत्तियां या ज्यामितीय पैटर्न शामिल हो सकते हैं.

कलाई बैंड डिजाइन: कलाई पर एक सुंदर बैंड की तरह डिजाइन बनाया जाता है. यह अक्सर फ्लोरल, लीफ या चेन पैटर्न में होता है और यह बहुत ही स्टाइलिश दिखता है.

डॉट वर्क डिज़ाइन: इसमें डॉट्स का उपयोग करके एक सुंदर और आधुनिक डिजाइन बनाया जाता है. यह बहुत ही यूनिक और आकर्षक लगता है.

नेगेटिव स्पेस डिजाइन: इस डिजाइन में कुछ हिस्सों को खाली छोड़कर डिजाइन को उभारा जाता है.यह एक मॉडर्न और आर्टिस्टिक लुक देता है.

Also Read :Latest Mehndi Designs: जब प्यार की मेहंदी होगी खास,पिया भी देखेंगे बार-बार

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola