ePaper

Methi Hair Mask: मेथी से बनाएं ये हेयर मास्क और पाएं लंबे, चमकदार और घने बाल

Updated at : 15 Apr 2025 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Methi Hair Mask

Methi Hair Mask

Methi Hair Mask: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कैसे मेथी का उपयोग करके आप अपने बालों को मजबूत, लंबा और घना बना सकती हैं.

विज्ञापन

Methi Hair Mask: हर महिला का सपना होता है कि उसके बाल काले, लंबे, घने और चमकदार हो, जो उसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. लेकिन खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण आजकल बालों का बेजान होकर टूटना एक आम समस्या बन गई है. इस समस्या के कारण बाल अक्सर झड़ कर पतले और छोटे हो जाते हैं. ऐसे में बालों को पोषण और विकास के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है. इसके लिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कैसे मेथी का उपयोग करके आप अपने बालों को मजबूत, लंबा और घना बना सकती हैं.

मेथी और दही हेयर मास्क

मेथी और दही का हेयर मास्क बालों को मजबूत बनाने और विकास को बढ़ावा देता है. इसके साथ ही यह स्कैल्प को साफ कर बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है. हेयर मास्क बनाने के लिए 1/2 कप मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह इसे पानी से अलग कर पीस लें और इसमें 2 बड़े चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प सहित बालों पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें. फिर हेयर वॉश कर लें.

ये भी पढ़ें: Home Remedies For Acne: गर्मी में चेहरे पर हो रहे छोटे छोटे दाने तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, दूर होगी समस्या

मेथी और अंडा हेयर मास्क

मेथी और अंडे का हेयर मास्क बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है. इसके लिए 2 बड़े चम्मच मेथी बीज पाउडर को 1 अंडे के साथ मिलाकर मास्क तैयार करें. इसे अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. 30 मिनट के बाद माइल्ड शैम्पू से हेयर को वॉश कर लें.

मेथी और अंडा हेयर मास्क

मेथी और एलोवेरा का हेयर मास्क बालों को पोषण देकर बालों के विकास को बढ़ावा देता है. इसके साथ ही यह बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाता है. यह हेयर मास्क बनाने के लिए 1/2 कप मेथी के दाने को पीसकर एक पेस्ट बना लें. फिर इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं. इस मिश्रण को अपने बालों पर अच्छे से लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. 30 मिनट के बाद गुनगुने पानी से हेयर वॉश कर लें.

ये भी पढ़ें: Khas Khas For Skin: स्किन को साफ और चमकदार बनाने के लिए ऐसे करें खसखस का इस्तेमाल, जानें फायदे

ये भी पढ़ें: Curd For Dandruff: स्कैल्प पर जमे हुए डैंड्रफ को हटाने के लिए करें दही का इस्तेमाल, जानें सही तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola