ePaper

Mehndi Designs for Chhath Puja: शुभ है मेहंदी, 10 मिनट में लगाएं ये सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन

Updated at : 18 Nov 2023 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
Mehndi Designs for Chhath Puja: शुभ है मेहंदी, 10 मिनट में लगाएं ये सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन

Mehndi Designs for Chhath Puja: त्योहार की बात हो या फिर त्योहार का मौका , मेहंदी वाले हाथ इसकी रौनक बढ़ा देते हैं. छठ पूजा में भी आप खुद और दूसरों को भी शुभ मेहंदी लगा सकती हैं. अगर सोच रहें कि टाइम कहाँ है ? तो चिंता मत करिए 10 मिनट में लगाएं ये सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन.

विज्ञापन
undefined

फेस्टिव मौका हो या कोई भी उत्सव का मौका मेहंदी लगाने का अपना आनंद है . छठ महापर्व का तो अलग ही उमंग और उत्साह होता है. ऐसे में कई महिलायें हाथों में शुभ मेहंदी लगाती हैं . अगर मेहंदी डिजाइन की बात करें तो बेल के डिजाइन इसकी शोभा बढ़ा देते हैं. इस तरह के डिजाइन आप बैक और फ्रन्ट हैण्ड पर बना सकती हैं.

undefined

हर बार मार्केट जाकर मेहंदी एक्सपर्ट से मेहंदी लगवाना आसान नहीं होता और कई बार इतना वक्त भी नहीं होता है. ऐसे में घर पर भी इस डिजाइन की सुंदर मेहंदी लगा सकती हैं.जिसमें अंगुलियों को फ़ील करना है लेकिन पूरा हाथ नहीं.

undefined

कई लड़कियों को बहुत भरी हुई मेहंदी की जगह सिम्पल मेहंदी पसंद है. ऐसे में बारीक पैटर्न के साथ फ्लावर वाली इस मेहंदी डिजाइन को लगाएं .

undefined

समय का अभाव है तो टेंशन मत लीजिए. आप फ्रन्ट और बैक हैंड के लिए गोल टिक्की डिजाइन और आसान फूल-पत्ती डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं.

undefined

ऐसी डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल कर मेहंदी के डिजाइन के साथ फ्यूजन करते हुए उंगलियों को पूरा कलर करते हुए अलग यूनिक डिजाइन बनाएं .

undefined

छठ पूजा में घाट पर जाना है . सुहागिन महिलायें भरी हुई चूड़ियों के साथ गोल टिक्की डिजाइन और बड़ी पत्तियों की इस डिजाइन को चुन सकती हैं .

undefined

पूजा की तैयारी और काम काज में अगर टाइम नहीं है तो घर की महिलायें छोटे फूलों और छोटी पत्तियों वाली डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं.

undefined

बॉक्स डिजाइन के साथ हाफ फूल डिजाइन से भरे हाथ बहुत ही सुंदर लगते हैं सबसे बड़ी बाट है कि इसे आप बहुत ही जल्दी और आसानी से लगा सकते हैं .

undefined

अपनी उंगलियों पर फूल वाली मेहंदी के डिजाइन बनाना है तो इसे चुन सकती हैं इसे लगाने में मुश्किल से 10 मिनट का टाइम लगेगा.

Also Read: Happy Chhath Kharna Puja 2023 Wishes LIVE: छठ महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली… छठ खरना पर ऐसे दें बधाई
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola