Matar Vada Recipe: ठंडी शाम की चाय के लिए स्पेशल मटर वड़ा, ऐसे करें तैयार

Matar Vada Recipe: सर्दियों की शाम में स्नैक्स को मजेदार बनाने के लिए आज हम आपको हरे मटर से टेस्टी वड़ा तैयार करने के बारे में बताएंगे.
Matar Vada Recipe: शाम का समय हो और चाय के साथ कुछ क्रिस्पी, स्वादिष्ट और स्नैक्स चाहिए, तो आप घर पर हरे मटर का वड़ा बना सकते हैं. सर्दियों के दिन में ठंडी शाम की चाय के साथ गरमा-गरम तैयार ये वड़ा खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है. कुछ सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घरवालों या मेहमानों के लिए टेस्टी मटर वड़ा बनाने की विधि.
मटर का वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- हरी मटर – 1 कप (उबली हुई)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
- जीरा – आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – 1 चम्मच
वड़ा बनाने के लिए
- बेसन – आधा कप
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
मटर का वड़ा बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप हरे मटर को अच्छी तरह मसल लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, जीरा, काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर वड़ा बनाने के लिए गोल गोल आकार दें.
- अब एक कटोरी में बेसन लें, इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें. अब तैयार हुए हरे मटर के मिश्रण के गोल-गोल वड़े को बेसन के बैटर में डालकर गर्म तेल में तलें.
- इसे दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. अब तले हुए वड़े को पेपर टॉवल पर निकालें जिससे तेल निकल जाए.
- अब आप तैयार हुए हरे मटर के वड़े को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










