Masala Matar Puri: घर पर बनाएं मसाला मटर पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा बनाने का मन

Masala Matar Puri (AI Image)
Masala Matar Puri: सर्दियों में मटर का इस्तेमाल करके बनाएं ये स्वादिष्ट मसाला पूरी. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मसाला मटर पूरी बनाने की रेसिपी.
Masala Matar Puri: नाश्ते या लंच में अगर आप भी पूरी बनाने का सोच रहे हैं और सादी पूरी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये मसाला मटर पूरी की रेसिपी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. मसालों और मटर से बनी ये पूरी स्वाद में जबरदस्त होती है. इस पूरी को आप अपनी पसंद की सब्जी, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
मसाला मटर पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मटर- 1 कप उबले हुए
- आटा- 2 कप
- हरी मिर्च- 1
- नमक- स्वादानुसार
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
मसाला मटर पूरी को कैसे तैयार करें?
- मसाला मटर पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें और इसे ठंडा कर लें. मटर को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
- अब एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें आप जीरा, अजवाइन और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें आप मटर के मिश्रण को डाल दें. नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को आप 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पूरियों को तलें. इस तरीके से आप आसानी से मसाला मटर पूरी को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




