ePaper

Valmiki Jayanti 2025 Wishes: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर भेजें उनके उपदेशों से भरे ये शुभकामना संदेश

Updated at : 07 Oct 2025 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Valmiki Jayanti 2025 Wishes

Valmiki Jayanti 2025 Wishes

Valmiki Jayanti ki Shubhkamnaye: महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025 पर अपनों को भेजें उनके उपदेशों और ज्ञान से भरे प्रेरणादायक शुभकामना संदेश, कोट्स और विशेज.

विज्ञापन

Valmiki Jayanti 2025 Wishes Quotes and Messages: महर्षि वाल्मीकि जी को आदि कवि के रूप में जाना जाता है. उन्होंने अपने तप, ज्ञान और के बल पर भारतीय लेखनी संस्कृति को एक दिशा दी. कहा जाता है कि वे भगवान श्रीराम के परम भक्त और उनके जीवन के काव्य रूपांतरण रामायण के रचयिता है. वाल्मीकि जी ने संस्कृत भाषा में रामायण’की रचना कर न केवल साहित्यिक इतिहास रचा बल्कि जन-जन को तक सत्य, धर्म और करुणा का अमूल्य संदेश भी दिया.

महर्षि वाल्मीकि कौन थे?

महर्षि वाल्मीकि को भगवान श्रीराम के पुत्र लव और कुश के गुरु के रूप में भी जाना जाता है. भगवान राम ने जब मां सीता का परित्याग किया तब उन्होंने ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में शरण ली. उनके आश्रम में ही लव-कुश का पालन-पोषण हुआ और वहीं से उन्होंने रामायण का गायन किया. वाल्मीकि जी ने मानवता, अहिंसा और समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.

वाल्मीकि जयंती कब मनाई जाती है?

हर वर्ष वाल्मीकि जयंती आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस दिन लोग उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों को याद करते हैं.

Valmiki Jayanti 2025 Wishes, Quotes and Messages: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर भेजें ये दिल छू लेने वाली विशेज

Mahrishi Valmiki Jayanti 2025
Valmiki jayanti 2025 wishes, quotes and messages
  1. सत्य और धर्म का संदेश है ये,
    करुणा और ज्ञान का प्रकाश है ये,
    वाल्मीकि जयंती का पावन दिन,
    मानवता का एहसास है ये.
    Happy Valmiki Jayanti 2025

2. आदि कवि ने लिखा जो रामायण ग्रंथ महान,
हर शब्द में है जीवन का ज्ञान.
वाल्मीकि जयंती पर यही संदेश,
धर्म, करुणा और सत्य का उपदेश.

वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.


3. शब्दों में शक्ति, विचारों में प्रकाश,
वाल्मीकि जी का है अद्भुत इतिहास.
उनकी शिक्षा अपनाएं हम सब,
जीवन में करें सच्चाई का अभ्यास.

आदि कवि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.

Maharishi valmiki images

4. रामायण के रचयिता महान,
वाल्मीकि जी से बढ़कर नहीं कोई ज्ञान.
उनकी वाणी में बसा है संसार,
वाल्मीकि जयंती पर करें उनका सत्कार.

आपको और आपके पूरे परिवार को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं.


5. तप, त्याग और ज्ञान के सागर,
वाल्मीकि जी थे जीवन के उजागर.
उनकी शिक्षाएं सदा रहे अमर,
जय आदि कवि वाल्मीकि महाराज!

वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं.


6. वाल्मीकि जी के वचनों में छिपा संदेश,
करो सदा कर्म, रहे ना द्वेष.
सत्य और धर्म की राह दिखाएं,
उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं.

Happy Valmiki Jayanti 2025

Valmiki Jayanti 2025
Valmiki jayanti wishes


7. जो राम का गुणगान करे,
सत्य और धर्म का सम्मान करे.
ऐसे थे वाल्मीकि महान,
जिनका नाम है हर इंसान की जुबान.

वाल्मीकि जयंती की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

8. करुणा और प्रेम का उपदेश,
वाल्मीकि जी ने दिया संदेश.
वाल्मीकि जयंती के इस दिन,
चलो अपनाएं उनका देश.

महर्षि वाल्मीकि जयंती हार्दिक शुभकामनाएं.

9. वाणी में मधुरता, कर्म में सादगी,
वाल्मीकि जी ने सिखाई सच्ची मानवता.
उनके आदर्शों को अपनाएं आज,
यही है सच्ची श्रद्धांजलि का राज.

वाल्मीकि जयंती हार्दिक शुभकामनाएं.

10. रामायण से दुनिया को दी दिशा नई,
वाल्मीकि जी की वाणी सदा रही सही.
उनके उपदेशों से जीवन सजे,
वाल्मीकि जयंती पर सबको शुभ संदेश.

वाल्मीकि जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श और शिक्षाएं आज भी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. आज भी घर घर में रामायण का पाठ किया जाता है. उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया कि कर्म, ज्ञान और सत्य के मार्ग पर चलकर कोई भी व्यक्ति महान बन सकता है. इस वाल्मीकि जयंती 2025 पर हम सब उनके उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लें और समाज में प्रेम, करुणा व समानता का संदेश फैलाएं.

वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें: Valmiki Jayanti 2025: इस साल कब मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, जानें सही तिथि

आज मनाई जा रही है रामायण रचयिता ऋषि वाल्मीकि की जयंती, यहां से जानें उनका असली नाम और कैसे हुआ जीवन परिवर्तन

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola