ePaper

Lohri Special Lipstick Shades: लोहड़ी पर दिखेंगी सबसे आकर्षक, ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स

Updated at : 11 Jan 2026 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
Lohri Special Lipstick Shades in Hindi with Image

लोहड़ी स्पेशल लिपस्टिक शेड्स (Image-iStock)

Lohri Special Lipstick Shades: लोहड़ी के मौके पर खुद को सबसे आकर्षक दिखने के लिए आप यहां बताए जा रहे लिपस्टिक शेड्स को ट्राई कर सकते हैं. ये कलर आपकी खूबसूरती को निखार देंगे.

विज्ञापन

Lohri Special Lipstick Shades: किसी भी त्योहार के मौके पर सजना-धजना तो आपको भी पसंद होगा. अब जब लोहड़ी का त्योहार नजदीक है तो आप उस दिन क्या मेकअप करेंगी इसको लेकर प्लानिंग शुरू हो गई होगी. ऐसे में हम भी आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं. इस खास मौके पर खुद को आकर्षक दिखने के लिए आपको परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स लगाना भी जरूरी है. तो यहां हम आपको कुछ आइडिया देते हैं जिसकी मदद से आप लिपस्टिक शेड्स का चयन करके अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं.

जिंजरब्रेड कलर

लोहड़ी उत्सव के दौरान आप जिंजरब्रेड कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को निखार सकते हैं. इस कलर में ऑरेंज शेड मिक्स होने की वजह से यह हर किसी के ऊपर सुंदर लगता है. इसे आप रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

रूबी रेड

आपको अगर डार्क मरून शेड की लिपस्टिक पसंद नहीं है और आप बोल्ड कलर चुनना चाहती हैं तो रूबी रेड ट्राई करें. यह कलर त्योहारी लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.  

इसे भी पढ़ें: Lohri Gift Ideas: लोहड़ी पर अपनों को दें ये खास उपहार, यहां देखें बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

डस्की रोज कलर

डस्की रोज कलर की लिपस्टिक लगाकर आप बहुत सुंदर दिख सकती हैं. फेस्टिवल के दौरान खूबसूरत दिखने के लिए यह कलर बहुत परफेक्ट है.

डार्क मरून कलर

डार्क मरून कलर को मेकअप लुक में ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है जबकि अगर आप अपने मेकअप किट में एक लिपस्टिक रखना चाहती हैं तो इस कलर को जरूर शामिल करें. यह आपके लुक को बोल्ड एंड ब्यूटीफुल बना देंगे. लोहड़ी के मौके पर इस कलर को लगाकर आप बहुत खूबसूरत दिखेंगी.

इसे भी पढ़ें: Lohri Festival Jewellery Ideas: लोहड़ी पर दिखना है स्टनिंग तो ट्राई करें यूनिक डिजाइन वाली ये ज्वेलरी  

इसे भी पढ़ें: Lohri 2026 Dupatta Styling Ideas:लोहड़ी पर दिखना है सबसे अलग, ट्राय करें दुपट्टा स्टाइल करने के ये 5 ट्रेंडी तरीके

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola