Love Vastu Tips : बेडरूम में रखेंगे ये चीजें तो हर दिन बढ़ेगा रोमांस, आजमाएं ये वास्तु टिप्स

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 03 Jan 2024 5:47 PM

विज्ञापन

Vastu For Bedroom : उस घर में हर वक्त खुशियों की बरसात होती है जहां आपसी रिश्तों में प्यार होता है लेकिन कई बार अचानक ही आपसी तानाबाना बिगड़ने लगता है और लव लाइफ में मनमुटाव कांटों की तरह चुभने लगते हैं. कुछ वास्तु उपाय है जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Vastu For Bedroom : बेडरूम वो जगह है जहां का वास्तु शास्त्र आपकी लाइफ को ही नहीं लव लाइफ को भी प्रभावित करता है. कुछ वास्तु टिप्स हैं जिसे आजमाने से आपके जीवन में हर दिन रोमांस बढ़ता जाएगा.

undefined

वास्तु शास़्त्र के अनुसार बेडरूम में हमेशा सम संख्या में ताजे फूलों को रखना चाहिए. बनावटी फूलों को रखने बचें इससे प्रगति रूकती है और पति-पत्नी में मतभेद बढ़ता है.

undefined

कई लोगों को बेडरूम में टीवी रखने की आदत होती है. ऐसा करने से बचें . बेड के सामने शीशा ऐसे ना रखें जिससे बेड की तस्वीर आईने में दिखे. ऐसा करने से घरेलू कलह और झगड़े बढ़ जाते हैं

undefined

बेडरूम की दीवारों को कभी भी काले या उससे मिलते गहरे रंगों से ना रंगे. कमरे की दीवारों को हल्के मिट्टी के कलर से रंगे जिससे पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है.

undefined

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में खिड़कियों को ना बनाएं इससे निगेटिव एनर्जी का संचार होता है.

undefined

बहुत लोगों को बेड पर ही खाने की आदत होती है जिससे कि घर में लड़ाई – झगड़े बढ़ते हैं और नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है जबकि अगर किचेन में ही खाना खाते हैं तो राहु शांत रहता है.

undefined

बेडरूम में कभी भी बंद घड़ी को ना रखें इससे आपका भाग्योदय भी रूक जाता है और आपके रिश्तों में कटुता आती है

undefined

भागदौड़ में टाइम की किल्लत से कई लोग अपने बेडरूम में बिस्तर के नीचे ही जूते चप्पल रख देते हैं ऐसा करने से बचें इससे उस बिस्तर पर सोने वालों का दुर्भाग्य बढ़ता है.

undefined

सोते समय कभी भी पैर दरवाजे की ओर नहीं होने चाहिए अगर आप चाहते हैं कि आपके लव पार्टनर के साथ आपका प्यार हर दिन बढ़े तो इन उपायों को जरूर आजमाएं

Also Read: बाथरूम में रखी खाली बाल्टी कर देगी बर्बाद, बचने के लिए जानिए वास्तु उपाय
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola