Life and Style : बाथरूम को दें रॉयल टच, लग्जरी और सुकून के लिए अपनाएं ये इंटीरियर टिप्स

bathroom decor ideas
बाथरूम अब सिर्फ नहाने का कमरा नहीं रह गये, बल्कि आज के दौर में ये उस खूबसूरत कमरे का रूप ले चुके हैं, जहां आप सुकून भरे पल बिता कर दिन की शुरुआत करते हैं. आज के दौर में लोग घर के इस कोने को बनवाने के लिए खास डिजाइंस और इंटीरियर अपनाना पसंद करते हैं.यदि आप भी अपने बाथरूम को नया रूप देने का मन बना रहे हैं, तो इन बातों पर ध्यान देना न भूलें....
Life and Style : बाथरूम को अब सिर्फ नहाने की जगह न मान कर एक ऐसे कमरे की तरह ट्रीट किया जाता है, जहां आप अपना दिन सुकून के साथ शुरू करते हैं. आजकल जब भी घर के इंटीरियर डेकोरेशन की बात चलती है, तो वह केवल हॉल और डाइनिंग रूम तक ही सीमित नहीं रहती. अब इन सबके साथ बाथरूम के इंटीरियर पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है. घर का इंटीरियर भले ही साधारण रखा जाये, लेकिन बाथरूम को रॉयल लुक देना आजकल का नया ट्रेंड बन चुका है.
डिजाइनर मिरर से दें ट्रेंडी लुक
दीवारों पर आईने का प्रयोग करके आप अपने छोटे से बाथरूम को बड़ा लुक दे सकते हैं. अगर आप कुछ ज्यादा ही आकर्षक लुक चाहते हैं, तो आईने के किनारों पर गोल्ड या सिल्वर लीफ फ्रेम आजमा सकते हैं. इनमें आर्टिफीशियल या नेचरल लाइट दोनों का ही रिफ्लेक्शन पड़ने पर बाथरूम एकदम ब्राइट लुक देता है.
डिजाइनर टाइल्स की दें मदद
बाथरूम के लिए बाजार में कई डिजाइन और वैराइटी के टाइल्स मौजूद हैं. अलग-अलग रेंज में आपको कई अलग-अलग वैराइटी मिल जायेंगी. ट्रेंड की बात करें तो इन दिनों सिरेमिक, स्टोन, ग्लास और मैटल टाइल्स अच्छी वैराइटी में आ रहे हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं. सिरेमिक टाइल्स में भी कई स्टाइल, जैसे पेंटेड, एम्बोस्ड आदि हैं. औरों से अलग डिजाइन पाने के लिए आप अपनी थोड़ी क्रिएटिविटी अपना कर स्कैटर, हैंड पेंटेड या एम्बॉस्ड टाइल्स को अलग-अलग दूरियों पर लगा कर अपनी पसंद का कोई टेक्सचर क्रिएट करवा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : Life and Style : बुक शेल्फ को ऑर्गनाइज कर सजाएं किताबों का कोना
नल नहीं, फॉसेट का करें उपयोग
अब बाथरूम में साधारण नल लगाना काफी नहीं होता, बल्कि इसकी जगह लोग फॉसेट यानी डिजाइनर अंदाज में बनाये गये सिंक लगवाना पसंद करते हैं. कई वैराइटी और स्टाइल में उपलब्ध ये फॉसेट आपके बाथरूम को सिर्फ स्मार्ट ही नहीं, एक्सपेंसिव लुक भी देते हैं.
रंगों में भी शामिल हो थीम
रंगों के मामले में भी अब लोग सिर्फ दीवार पर एक ही रंग का पेंट कराना पसंद नहीं करते, बल्कि इन दिनों बाथरूम को थीम के अनुसार पेंट किया जा रहा है. लोग फ्लावर थीम, स्टोन थीम और समुद्री थीम के अनुसार इन्हें अलग-अलग तरह से पेंट करा रहे हैं. इन्हीं थीम के अनुसार डिजाइनर कर्टन पर बने खुबसूरत फ्लोरल डिजाइंस बाथरूम को बहुत सॉफ्ट लुक देते हैं. शॉवर कर्टन और एक्स्ट्रा स्टोरेज को ढक देने वाले कर्टन बाथरूम में सुकून का अहसास कराते हैं.
पौधों से करें सजावट
आप कुछ पौधे या फिर फिश टैंक भी बाथरूम में सेट कर सकते हैं. ये आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास कराते हैं और सकारात्मक ऊर्जा के स्रोत की तरह भी काम करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prachi Khare
Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




